×

MP Sidhi Accident: MP में अमित शाह के कार्यक्रम से लौट रही बसों को ट्रक ने मारी टक्कर, 12 की मौत, 50 घायल

MP Sidhi Accident: एक तेज रफ्तार ट्रक ने तीन बसों को पीछे से टक्कर मार दी, जिससे 12 लोगों की मौत हो गई, जबकि 50 लोग घायल हो गए। घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया।

Jugul Kishor
Published on: 25 Feb 2023 1:51 AM GMT (Updated on: 25 Feb 2023 3:56 AM GMT)
MP Sidhi Accident
X

MP Sidhi Accident: मध्य प्रदेश के सीधी में शुक्रवार देर रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। एक तेज रफ्तार ट्रक ने तीन बसों को पीछे से टक्कर मार दी, जिससे 12 लोगों की मौत हो गई, जबकि 50 लोग घायल हो गए। घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। जहां उनका इलाज चल रहा है। ये दर्दनाक हादसा मोहनिया सुरंग के पास बरखड़ा गांव के पास हुआ है। ये बसें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की रैली से लौट रहे लोगों को लेकर जा रही थीं। अधिकारियों के मुताबिक ट्रक का टायर फटने के कारण हादसा हुआ।

रीवा के एसपी मुकेश श्रीवास्तव ने कहा तीन बसें खड़ी थीं, एक ट्रक पीछे से आया और उसका टायर फटने के बाद अनियंत्रित हो गया, जिससे टक्कर हो गई। जिसमें 12 लोगों की मौत हो गई है। लगभग 50 लोग घायल हुए हैं जिनमें से 15-20 गंभीर रूप से घायल हैं।

शिवराज सिंह ने जताया दुख

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी इस घटना पर दुख जताया है। उन्होने ट्वीट कर लिखा कि आज रात सीधी जिले में हुई दुर्घटना में खड़ी बसों से ट्रक द्वारा टकराने के फलस्वरूप हुई जन हानि और रेस्क्यू प्रयासों की घटनास्थल पर पहुंचकर जानकारी प्राप्त की। प्रशासनिक अधिकारियों, नागरिकों और घटना के प्रत्यक्षदर्शियों से विस्तृत विवरण जाना। दु:ख की इस घड़ी में हम सब साथ हैं।

अमित शाह ने लोगों की मौत पर शोक व्यक्त किया

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने लोगों की मौत पर शोक व्यक्त किया। गृहमंत्री ने ट्वीट कर लिखा कि सीधी (म.प्र) में हुआ सड़क हादसा अत्यंत दुःखद है। इस हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता हूँ। ईश्वर उन्हें यह दुःख सहने की शक्ति दें। प्रशासन द्वारा घायलों को उपचार उपलब्ध कराया जा रहा है। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूँ।

मृतकों के परिजनों को 10-10 लाख का मुआवजा

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान मोहनिया घाटी टनल पहुँच कर घायल एवं मृतकों के परिजनों को हर संभव मदद की घोषणा की और रीवा संजय गांधी अस्प्ताल जाकर मरीजो का हाल जाना और डॉक्टरों को उचित उपचार के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मीडिया को जानकारी देते हुये बताया कि घटना में मृतक के परिजनों को 10-10 लाख रुपये और गंभीर रूप से घायलों को इलाज के अतिरिक्त 2-2 लाख एवं सामान्य रूप से घायलों को 1-1 लाख रु मृतक के परिजनों को जो सरकारी नौकरी करने योग्य हैं उन्हें सरकारी नौकरी दिया जाएगा। अस्पताल में प्रदेश अध्यक्ष वी डी शर्मा, पूर्व मंत्री व वर्तमान विधायक राजेन्द्र शुक्ला, भाजपा जिला अध्यक्ष अजय सिंह, रीवा कलेक्टर मनोज पुष्प, एडीजी केपी व्यकटेश राव, रीवा एसपी नवनीत भसीन, सतना एसपी आशुतोष गुप्ता सहित तमाम पुलिस एवं प्रसाशन के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

Jugul Kishor

Jugul Kishor

Content Writer

मीडिया में पांच साल से ज्यादा काम करने का अनुभव। डाइनामाइट न्यूज पोर्टल से शुरुवात, पंजाब केसरी ग्रुप (नवोदय टाइम्स) अखबार में उप संपादक की ज़िम्मेदारी निभाने के बाद, लखनऊ में Newstrack.Com में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। भारतीय विद्या भवन दिल्ली से मास कम्युनिकेशन (हिंदी) डिप्लोमा और एमजेएमसी किया है। B.A, Mass communication (Hindi), MJMC.

Next Story