×

Rewa News: रीवा में दिन दहाड़े महिला से हुई लूट, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

Rewa News: मध्य प्रदेश के रीवा जिले में बेखौफ अपराधी अब दिनदहाड़े लूट की वारदात को अंजाम दे रहे हैं। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।

Amar Mishra (Rewa)
Published on: 10 Nov 2022 12:54 PM GMT
Rewa News
X

रीवा में दिन दहाड़े महिला से हुई लूट

Rewa News: मध्य प्रदेश के रीवा जिले में बेखौफ अपराधी अब दिनदहाड़े लूट कि वारदात को अंजाम दे रहे हैं। आलम यह है कि उन्हें अब पुलिस का भी कोई खौफ नहीं रह गया। सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र (City Kotwali police station area) के रानीगंज में एक बार फिर दिनदहाड़े लूट का मामला सामने आया है। महिला को लूट का शिकार बनाया गया है।

ये है पूरा मामला

बता दें कि पीड़ित महिला गुड़िया शुक्ला निवासी जिला अस्पताल के पीछे वार्ड 44, अपनी बच्ची को स्कूल छोड़कर वापस जा रही थी। तभी दो युवक आये और महिला से धर्म की बातें करने लगे, उन्होंने महिला से कहा कि उनके माथे में लक्ष्मी जी का वास है। उनके ग्रह में थोड़ा दोष है, वह ठीक कर देंगे। पीड़िता ने बताया कि युवकों द्वारा बात की ही जा रही थी की अचानक उन्हें कुछ हुआ. इसके बाद का उन्हें याद नहीं। महिला ने बताया कि जब होश आया यो उनके पास मोबाइल पर्स और उनका गहना कुछ नहीं नहीं था, सब लेकर वह भाग गए।

महिला की शिकायत कर पुलिस ने की जांच की शुरू

इस घटना के बाद रानी गंज में हड़कंप मच गया। हालांकि पीड़िता ने इस पूरे घटना क्रम की शिकायत कोतवाली थाने पंहुची और सिटी कोतवाली थाना में पहुंच कर मामले की शिकायत की है व पुलिस को पूरी जानकारी दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बताया जा रहा है आरोपी CCTV में कैद हो गए हैं और उनकी पहचान की जा रही है।

आरोपियों की तालाश की जा रही है: पुलिस

पुलिस ने बताया कि महिला की शिकायत पर लूट की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपियों की तालाश की जा रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Deepak Kumar

Deepak Kumar

Next Story