×

Ujjain Girl Rape Case: नाबालिग बच्ची से रेप के आरोपी के घर पर चला CM शिवराज का 'बुलडोजर', ढहाया मकान

Ujjain Girl Rape Case : महाकाल की नगरी उज्जैन में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना के मुख्य आरोपी पर 'मामा' का बुलडोजर कहर बनकर बरसा। सतना की नाबालिग बच्ची से रेप के आरोपी ऑटो ड्राइवर का मकान प्रशासन ने ढहा दिया है।

aman
Report aman
Published on: 4 Oct 2023 12:42 PM GMT (Updated on: 4 Oct 2023 12:58 PM GMT)
Ujjain Girl Rape Case
X

Shivraj Singh Chauhan (Social Media)

Ujjain Girl Rape Case: मध्य प्रदेश के उज्जैन में मानवता को शर्मसार करने वाले आरोपी पर बुधवार (04 अक्टूबर) को शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chauhan) का कहर बरपा। सतना की नाबालिग लड़की से दुष्कर्म के आरोपी ऑटो ड्राइवर के घर को प्रशासन ने ढहा दिया। कहा जा रहा है कि आरोपी के पिता ने वर्षों से सरकारी जमीन पर कब्जा कर लिया था। हालांकि, नगर निगम ने पहले ही जमीन खाली कराने के लिए नोटिस जारी किया था।

ख़बरों के अनुसार, नगर निगम ने ऑटो ड्राइवर भरत सोनी (Bharat Soni) का नानाखेड़ा स्थित मकान ढहा दिया। इस दौरान नगर निगम और स्थानीय पुलिस की टीम मौके पर मौजूद रही। कार्रवाई को शांतिपूर्ण तरीके से अंजाम दिया गया। आपको बता दें, आरोपित ने सरकारी जमीन पर कब्जा कर धार्मिक स्थल और मकान बना रखा था।

आरोपी को जल्द सजा दिलाने के प्रयास

12 वर्षीय बच्ची से जघन्य अपराध के दोषी आरोपी भरत सोनी को जल्द से जल्द सजा दिलाने के प्रयास जारी हैं। इसके लिए हर संभव कोशिश की जा रही है। मध्य प्रदेश पुलिस वैज्ञानिक साक्ष्य (Scientific evidence) जुटाने की कोशिशें कर रही है। वहीं, आरोपी के पिता ने इस शर्मनाक करतूत के लिए फांसी की मांग की थी। मीडिया से उन्होंने कहा था कि, 'मैं बेटे से मिलने के लिए कहीं भी नहीं जाऊंगा। मेरे बेटे को फांसी दी जानी चाहिए।'

क्या है मामला?

ज्ञात हो कि, 25 सितंबर, 2023 को मानसिक तौर पर कमजोर नाबालिग आधी रात को रेलवे स्टेशन क्षेत्र में भटक रही थी। तभी आरोपी भरत सोनी ने उसे अपनी ऑटो में बैठाया। वो उस बच्ची को जीवन खेड़ी क्षेत्र ले गया। जहां ऑटो ड्राइवर ने मानवता को शर्मसार करते हुए हैवानियत की सभी हदें पार की। नाबालिग से दुष्कर्म किया। खून से लथपथ लड़की दो घंटे तक लोगों से मदद मांगती रही लेकिन कोई आगे नहीं आया। इस घटना के सामने आने के बाद देश भर में लोगों का गुस्सा फूट पड़ा था।

दांडी आश्रम के संत ने की मदद

नाबालिग पीड़िता मदद की गुहार लगाती हुई पैदल भटकती रही। लेकिन, किसी का भी दिल नहीं पसीजा। आख़िरकार दांडी आश्रम के राहुल आचार्य ने बच्ची को ऐसी हालत में देख तत्काल पुलिस को इसकी सूचना दी। जिसके बाद उसका मेडिकल करवाया गया और पुलिस केस दर्ज हुआ।

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story