×

Ujjain Rape Case: उज्जैन रेप कांड में ताबड़तोड़ एक्शन, तीन लोगों को हिरासत में लिया गया

Ujjain Rape Case: मध्य प्रदेश की धार्मिक राजधानी उज्जैन में हुए बालिका रेप कांड में ताबड़तोड़ एक्शन जारी है। पुलिस ने तीन और लोगों को हिरासत में लिया है।

Jugul Kishor
Published on: 28 Sep 2023 4:40 AM GMT (Updated on: 28 Sep 2023 7:41 AM GMT)
Ujjain Rape Case
X

Ujjain Rape Case (Social Media)

Ujjain Rape Case: मध्य प्रदेश की धार्मिक राजधानी उज्जैन में हुए बालिका रेप कांड में ताबड़तोड़ एक्शन जारी है। पुलिस ने तीन और लोगों को हिरासत में लिया है, जिनसे पुलिस पूछताछ कर रही है। हालांकि पुलिस ने हिरासत में लिए गए तीनों लोगों की अभी पहचान उजागर नहीं की है। पुलिस के मुताबिक, पीड़िता उज्जैन के जीवनखीरी इलाके में ऑटो में चढ़ी थी। सीसीटीवी फुटेज से इसकी पुष्टि हो गई है। आरोपी ड्राइवर राकेश की ऑटो पर खून के धब्बे लगे मिले हैं। ऑटो की फोरेंसिक जांच कराई जा रही है। वहीं, हिरासत में लिए गए तीन अन्य लोगों में से एक ऑटो चालक भी है।

क्या है उज्जैन दुष्कर्म मामला?

मध्य प्रदेश की धार्मिक नगरी उज्जैन के बारनगर इलाके में 26 सितंबर को एक 12 वर्षीय नाबालिग लड़की को सड़कों पर खून से लथपथ पाया गया। बलात्कार के बाद अर्धनग्न और लहूलुहान हालत में एक 12 वर्षीय लड़की घर-घर जाकर मदद मांगती नजर आई। यहां लोगों की असंवेदनशीलता दिखी। लोग खून से लथपथ पीड़िता को घूरते रहे, लेकिन मदद करने कोई आगे नहीं आया। वहीं इस घटना का एक सीसीटीवी वीडियो सामने आया है, जिसमें बच्ची किसी तरह अपने शरीर को ढकने की कोशिश कर रही है। अंत में वह भटकती हुई एक आश्रम पहुंची। वहां के पुजारी जिला अस्पताल ले गया। जहां मेडिकल जांच में दुष्कर्म की पुष्टि हुई।

एएसपी जयंत सिंह राठौड़ (ASP Jayant Singh Rathod) ने कहा, 'महाकाल थाना क्षेत्र में नाबालिग लड़की से रेप की जानकारी संज्ञान में आते ही पुलिस ने कार्रवाई शुरू की। एसपी सचिन शर्मा साइबर, क्राइम और राज्य पुलिस सहित 3 SIT टीमें बनाई गई हैं। कई बिंदुओं पर जांच जारी है। आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। लड़की की तबीयत ठीक नहीं थी। अतः उसे MYH इंदौर अस्पताल में रखा गया है। फिलहाल उसकी हालत स्थिर है।

Jugul Kishor

Jugul Kishor

Content Writer

मीडिया में पांच साल से ज्यादा काम करने का अनुभव। डाइनामाइट न्यूज पोर्टल से शुरुवात, पंजाब केसरी ग्रुप (नवोदय टाइम्स) अखबार में उप संपादक की ज़िम्मेदारी निभाने के बाद, लखनऊ में Newstrack.Com में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। भारतीय विद्या भवन दिल्ली से मास कम्युनिकेशन (हिंदी) डिप्लोमा और एमजेएमसी किया है। B.A, Mass communication (Hindi), MJMC.

Next Story