×

vaccinated in Amarkantak: अमरकंटक में सभी लोगों ने लगाई वैक्सीन

मध्यप्रदेश के अमरकंटक में सभी लोगों को कोविड-19 रटीके की पहली खुराक लगाई जा चुकी है...

Network
Newstrack NetworkPublished By Ragini Sinha
Published on: 26 July 2021 4:20 PM GMT
vaccinated in Amarkantak news
X

अमरकंटक में सभी लोगों ने लगाई वैक्सीन  (social media)

मध्यप्रदेश के अमरकंटक कस्बे में सभी पात्र लोगों को कोविड-19 रोधी टीके की पहली खुराक लगाई जा चुकी है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शत-प्रतिशत टीकाकरण का लक्ष्य हासिल करने के लिए कस्बे के निवासियों को बधाई दी है।

सीएम ने दी बधाई

आधिकारिक तौर पर सोमवार को यहां चौहान ने कहा कि अमरकंटक के लोगों ने कोरोना वायरस संक्रमण की रोकथाम के लिए शत प्रतिशत टीकाकरण का लक्ष्य हासिल कर दूसरों के लिए एक मिसाल कायम की है और समाज के सभी वर्गों की भागीदारी प्रशंसनीय है।

अमरकंटक में लोगों को वैक्सीन की पहली डोज दी गई

जानकारी के मुताबिक, अमरकंटक में कुल 4732 लोगों को कोरोना वैक्सीन की पहली खुराक दी गई। अमरकंटक नगर पंचायत क्षेत्र में कुल 15 वार्ड हैं। मतदाता सूची के अनुसार यहां कुल 5055 वोटर हैं। इनमें से 4732 को वैक्सीन की पहली खुराक लग गई है। शेष लोगों में से 47 लोग बीमारी से संक्रमित हैं और 245 शहर के बाहर हैं। 78 लोगों की मृत्यु हो गई है।

अनूपपुर में टीकाकरण अभियान उम्रवार चल रहा

अनूपपुर की कलेक्टर सोनिया मीणा के अनुसार जिले में टीकाकरण अभियान उम्रवार चल रहा है। 18 से 44, 45 से 59 व 60 व उससे अधिक उम्र के लोगों को श्रेणीवार टीके लगाए जा रहे हैं। लोग इस अभियान में पूरी शिद्दत से जुटे हैं। रविवार को मप्र में कुल 2,78,67,459 लोगों को टीके लगाए जा चुके थे।

जबलपुर में भी लोगों ने लगाई कोरोना टीका

इससे पहले जबलपुर में भी लोगों ने कोरोना टीका लगाया है।जनसंपर्क विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि महगवां परियट ग्राम पंचायत में मतदाता सूची में दर्ज 1,002 व्यक्तियों में से 956 पात्र व्यक्तियों को विशेष अभियान चलाकर कोविड-19 का टीका लगाया गया। शेष 46 व्यक्तियों में कोरोना वायरस संक्रमण से हाल ही में ठीक हुए लोग, गर्भवती महिलाएं और गांव से बाहर रहने वाले लोग शामिल हैं।महगवां परियट ग्राम पंचायत में मतदाता सूची में दर्ज 1,002 व्यक्तियों में से 956 पात्र व्यक्तियों को विशेष अभियान चलाकर कोविड-19 का टीका लगाया गया। शेष 46 व्यक्तियों में कोरोना वायरस संक्रमण से हाल ही में ठीक हुए लोग, गर्भवती महिलाएं और गांव से बाहर रहने वाले लोग शामिल हैं।

Ragini Sinha

Ragini Sinha

Next Story