×

दुल्हन के इनकार पर दूल्हे ने दूसरी लड़की के साथ लिये फेरे, सुहागरात के बाद पहली संग हुआ फरार

Madhya Pradesh News: पीड़िता सोनम नामदेव पति रोहित नामदेव की तलाष में दर-दर भटक रही है। पीड़िता का कहना है कि वह अपनी गर्लफ्रेंड के साथ फरार हो गया है।

Shishumanjali kharwar
Published on: 30 March 2025 2:18 PM IST
mp news
X

mp news

Madhya Pradesh News: दरवाजे पर बारात पहुंच चुकी थी। वरमाला के बाद फेरे कराये जाने की तैयारियों चल रही थीं। तभी अचानक दुल्हन ने दूल्हे संग विवाह करने से ही इनकार कर दिया। दुल्हन के इस फैसले के बाद दोनों परिवारों की इज्जत दांव पर लग गयी। तभी लोकलाज बचाने के लिए परिवार ने बीच का रास्ता निकाला। दूल्हे के पिता ने शादी में ही शामिल रिश्तेदारी की एक लड़की को बेटे के साथ विवाह करने को कहा। जिससे उनकी इज्जत बच जाए।

लड़की शादी के लिए मान गयी। फिर दोनों की शादी करा दी गयी। लेकिन शादी के बाद दूल्हे ने ही धोखा दे दिया। सुहागरात के बाद दुल्हा ही फरार हो गया। वह भी किसी और के साथ नहीं बल्कि उसकी लड़की के साथ जिसने मंडप में फेरे लेने से इनकार कर दिया था। अब नई नवेली दुल्हन न्याय के लिए दर-दर भटक रही है। यह हैरान कर देने वाला वाकया मध्य प्रदेश के छतरपुर इलाके से सामने आया है। इस घटना को सुन हर कोई दंग रह गया।

पति की तलाश कर रही पीड़िता

पीड़िता सोनम नामदेव पति रोहित नामदेव की तलाश में दर-दर भटक रही है। पीड़िता का कहना है कि वह अपनी गर्लफ्रेंड के साथ फरार हो गया है। पीड़िता सोनम नामदेव उत्तर प्रदेष के महोबा जनपद की रहने वाली है। तीन फरवरी को उसका विवाह रोहित के साथ हुआ था। पीड़िता का कहना है कि रोहित की शादी तीन फरवरी को राधा नामदेव के साथ तय की गयी थी।

बारात भी पहुंच गयी। लेकिन सात फेरे होने से पहले राधा नामदेव ने अचानक पुलिस को ही बुला लिया और कहा कि उसकी जबरन शादी करायी जा रही है। वह अभी 18 साल की नहीं हुई है। इसके बाद पुलिस और महिला बाल विकास की टीम ने शादी रूकवा दी। शादी टूटने के बाद रोहित के परिजन निराश हो गये। उनका समाज में काफी मजाक हो गया था।

इसके बाद रोहित के पिता ने पीड़ित सोनम के परिजनों से बात की। रोहित के पिता ने पीड़िता से कहा कि वह अगर शादी कर लेगी तो उनकी इज्जत बच जाएगी। उन्हें कोई दहेज भी नहीं चाहिए। सभी की बात मानकर सोनम ने उसकी मंडल में रोहित के साथ विवाह कर लिया।

एक माह सबकुछ सामान्य रहा

शादी के एक माह तक सोनम की शादीशुदा जिंदगी में सबकुछ ठीक चल रहा था। लेकिन एक दिन अचानक ही उसका पति रोहित घर से गायब हो गया। इसके बाद सोशल मीडिया पर उसने एक फोटो शेयर की। जिसमें वह उस लड़की के साथ था जिसने शादी तोड़ दी थी। उसके बाद से रोहित का फोन बंद हो गया है। पीड़िता सोनम ने पुलिस से न्याय की गुहार लगायी। लेकिन उसे वहां भी निराशा ही हाथ लगी।

राजनगर थाने की पुलिस ने सुनवाई न करते हुए कहा कि यह मामला महोबा जनपद का है। जब परेशान सोनम महोबा पहुंची तो वहां की पुलिस ने उसे फिर मध्य प्रदेश जाने को कहा। अंत में पुलिस के इस रवैये से आजिज आकर पीड़िता छतरपुर एसपी ऑफिस पहुंची और एसपी आगम जैन से न्याय की गुहार लगाई है।

Shishumanjali kharwar

Shishumanjali kharwar

कंटेंट राइटर

मीडिया क्षेत्र में 12 साल से ज्यादा कार्य करने का अनुभव। इस दौरान विभिन्न अखबारों में उप संपादक और एक न्यूज पोर्टल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्य किया। वर्तमान में प्रतिष्ठित न्यूज पोर्टल ‘न्यूजट्रैक’ में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Next Story