MP Election 2023: चुनाव से पहले गृहमंत्री से महिलाओं ने किए सवाल, मंत्री ने देखिये कैसे दिए जवाब

MP Election 2023 : विधानसभा चुनाव आने से पहले सभी मंत्री जहां जनता के बीच जाकर संवाद स्थापित करने की कोशिश कर रहे हैं, तो वहीं जनता भी मंत्रियों से कई सवाल पूछना चाहती है।

Richa Vishwadeepak Tiwari
Published on: 4 Nov 2023 5:24 AM GMT
MP Home minister Narottam Mishra
X
MP Home minister Narottam Mishra

MP Election 2023 : मध्य प्रदेश में जल्दी चुनाव होने वाले हैं और ऐसे में जनता के बीच जाकर अपनी छवि सुधारने की कोशिश कर रहे नेताओं से लोग कई तरह के सवाल पूछना चाहते हैं। कुछ घटनाओं की शिकार हुई महिलाओं ने सवाल किए हैं जिनका जवाब गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने उन्हें दिया है। चलिए आपको बताते हैं कि सवाल क्या थे और उनके गृहमंत्री ने क्या जवाब दिया।

पहला सवाल

पहला सवाल यह था कि 2 साल 10 महीने पहले एक महिला के साथ रेप की कोशिश हुई थी लेकिन सुरक्षा देना तो दूर की बात अब पुलिस वाले उसे फोन का जवाब तक नहीं देते और पब्लिक एडवोकेट बात करने को तैयार नहीं है। महिला का सवाल यह है कि सरकार उन्हें की तरह अन्य लड़कियों के लिए क्या कर रही है?

सवाल का जवाब देते हुए गृहमंत्री ने कहा कि जब चुनाव नहीं थे तो हम रोज भोपाल में ही बैठते थे तब उन्हें हमसे बात करना चाहिए थी। वहां पर जनप्रतिनिधि, विधायक, सांसद, पार्षद सब हैं। नहीं मिल पा रहे हैं तो इनडायरेक्ट मिले लेकिन यह विषय जरूर बताना चाहिए।

दूसरा सवाल

सवाल उज्जैन में 12 साल की लड़की से शहर के बीचोंबिच हुई दुष्कर्म की घटना को लेकर था। महिला ने कहा कि मुझे तो शहर में जाने से डर लगता है क्या मंत्री बताएंगे कि हमारी सुरक्षा के लिए क्या कर रहे हैं।

इस मामले में गृहमंत्री ने कहा कि शहर में बहुत सारे इंतजाम किए गए हैं। यह लड़की सतना जिले की थी और वहां से आई थी। रात के समय ऑटो वाले ने जो हरकत की वह बहुत निंदनीय है उसे तुरंत पकड़ा गया है कानूनी कार्रवाई भी की गई है। मध्य प्रदेश में कानून का राज है उन्हें अपने आप को सुरक्षित मानना चाहिए।

तीसरा सवाल

तीसरा सवाल मंदसौर से सामने आया है। जहां गौ हत्या के नाम पर एक कम्यूनिटी को टारगेट करने। लड़का और लड़की के बात करने पर लव जिहाद का नाम देने और सांप्रदायिक घटनाओं पर सरकार की दखलंदाजी न होने का सवाल किया गया।

इस सवाल पर गृहमंत्री ने कहा कि लव को कोई नहीं रोक सकता लेकिन अगर इसके नाम पर आप जिहाद करेंगे और नाम छुपा कर इस तरह का काम करेंगे तो हमने जो कानून बनाया है वह उसके तहत ही आता है। किसी कम्युनिटी को टारगेट नहीं कर रहे हैं। जो गलती करेगा उसे सजा मिलेगी, फिर वह किसी भी जाति या समुदाय का हो।

Richa Vishwadeepak Tiwari

Richa Vishwadeepak Tiwari

Content Writer

मैं रिचा विश्वदीपक तिवारी पिछले 12 सालों से मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। 2011 से मैंने इस क्षेत्र में काम की शुरुआत की और विभिन्न न्यूज चैनल के साथ काम करने के अलावा मैंने पीआर और सेलिब्रिटी मैनेजमेंट का काम भी किया है। साल 2019 से मैंने जर्नलिस्ट के तौर पर अपने सफर को शुरू किया। इतने सालों में मैंने डायमंड पब्लिकेशंस/गृह लक्ष्मी, फर्स्ट इंडिया/भारत 24, UT रील्स, प्रातः काल, ई-खबरी जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है। मुझे नई चीजों के बारे में जानना, लिखना बहुत पसंद हैं , साथ ही साथ मुझे गाना गाना, और नए भाषाओं को सीखना बहुत अच्छा लगता हैं, मैं अपने लोकल भाषा से बहुत प्रभावित हु जिसमे , अवधी, इंदौरी, और बुंदेलखंडी आती हैं ।

Next Story