Rewa : लापता युवक शव तालाब में मिला, गुस्साए परिजनों ने शव रख हाइवे जाम किया, पुलिस को बरसायी लाठियां

Rewa News: शव का FSL टीम ने परीक्षण किया। परीक्षण के बाद परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया। परिजन शव को लेकर हाईवे की ओर बढ़े और जाम लगा दिया।

Network
Report Network
Published on: 17 Sep 2022 9:45 AM GMT
youth dead body found in pond in rewa relatives jammed the highway
X

 प्रतीकात्मक फोटो 

Rewa News : मध्य प्रदेश के रीवा शहर के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के लखौरी वाग में जहां एक 20 वर्षीय युवक की हत्या के बाद तनाव की स्थिति है। दरअसल, युवक का शव शनिवार को तालाब में तैरता मिला था। शव मिलने के बाद से ही पूरे क्षेत्र में तनाव की स्थिति है। खबर मिलते है धीरे-धीरे भीड़ इकट्ठा होने लगी। सूचना पाकर पहुंची कोतवाली सहित अन्य थानों की पुलिस ने मृतक के शव को तालाब से बाहर निकाला।

शव का FSL टीम ने परीक्षण किया। परीक्षण के बाद परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया। परिजन शव को लेकर हाईवे की ओर भागे। घटनास्थल पर पहुंचे नगर पुलिस अधीक्षक सच्चिदानंद प्रसाद ने लोगों को समझाने का प्रयास किया।

शव रख हाइवे जाम किया

पुलिस के लाख समझाने के बाद भी शव को कब्जे में लेने का बहुत प्रयास किया गया। मगर, परिजनों में इतना आक्रोश था कि उन्होंने शव लेकर हाइवे की तरफ बढ़ गए। शव को चोराहटा-रीवा हाईवे पर रखकर जाम लगा दिया गया। जिसके बाद जाम खुलवाने के लिए पुलिस को लाठियां भांजनी पड़ी।

पुलिस लाठीचार्ज, कई घायल

लाठीचार्ज की घटना में कई लोगों के सर हाथ में गंभीर चोट भी आई है। पुलिस के द्वारा मृतक परिवार के ऊपर वावरता करने का वीडियो भी सामने आया। वीडियो में पुलिस दनादन लाठियां बरसाते दिख रही है।

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story