×

मुंबई : आसमानी कहर से डूबे कई इलाके, बादल फटा, 24 लोगों की मौत

मुंबई में तेज बारिश के साथ जगह-जगह लैंडस्लाइड की घटनाएं भी सामने आई हैं। भारी बारिश की वजह से कई इलाके डूब गए हैं...

Network
Newstrack NetworkPublished By Ragini Sinha
Published on: 18 July 2021 1:11 PM GMT (Updated on: 18 July 2021 2:15 PM GMT)
Heavy rain in mumbai
X

आसमानी कहर से डूबे कई इलाके (social media)

पर्यटन मंत्री आदित्य ठाकरे ने ट्वीट कर बताया कि शनिवार-रविवार रात को मुंबई में भारी बारिश हुई है। ये बादल फटने की वजह से हुआ है।

जरूरतमंदों को हर संभव मदद दी जा रही है

लैंडस्लाइड और घर ढहने की घटनाओं में कम से कम 24 लोगों की मौत हो चुकी है। उन्होंने बताया कि जरूरतमंदों को हर संभव मदद दी जा रही है.

साढ़े 5 घंटे बंद रहा मुंबई एयरपोर्ट

भारी बारिश की वजह से रविवार रात 12 बजकर 42 मिनट से सुबह 5 बजकर 24 मिनट तक मुंबई का छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट (CSMIA) पर फ्लाइट ऑपरेशन बंद रहा। इस दौरान कुल 9 फ्लाइट्स को डायरवर्ट किया गया।

कई लोगों की मौत हो गई

मुंबई की बरसात इस बार डबल आफत लेकर आई है। 3 घंटे की मूसलाधार बारिश में पहाड़ दरक गए और पहाड़ी मलबा भरभरा कर नीचे के घरों पर आ गिरा। चेंबूर और विक्रोली में देखते ही देखते चीख पुकार मच गई। कई जान पल भर में खत्म हो गईं। कई मलबे में दबे हैं।

चेंबूर में 218.42 मिमी बारिश दर्ज की गई

BMC ने बताया कि, दहिसर फायर स्टेशन वाले इलाके में सबसे ज्यादा बारिश दर्ज की गई है, यहां 226.82 मिमी बारिश हुई। इसके अलावा चेंबूर में 218.42 मिमी बारिश दर्ज की गई जबकि कांदिवली में 206.49 मिमी बारिश दर्ज की गई। वहीं अगर बात विखरोली वेस्ट इलाके की करें तो वहां पर भी 211.08 मिमी बारिश दर्ज की गई है, बोरिवली में 202.69 मिमी, म्यूनिसिपिल कॉर्पोरेशन हेडक्वार्टर में 201.93 मिमी बारिश रिकॉर्ड हुई।

Ragini Sinha

Ragini Sinha

Next Story