×

मुंबई में कोरोना वैक्सीन की कमी, बंद हुए 25 वैक्सीनेशन सेंटर

मुंबई में अभी 40-50 हजार वैक्सीन डोज बचे हैं और शहर को जल्द ही 1 लाख 86 हजार वैक्सीन की नई खेप मिल सकती है।

APOORWA CHANDEL
Published by APOORWA CHANDEL
Published on: 9 April 2021 7:02 AM GMT
मुंबई में कोरोना वैक्सीन की कमी, बंद हुए 25 वैक्सीनेशन सेंटर
X

वैक्सीन( photo- newstrack.com)

मुंबई: देश में तेजी से चल रहे कोरोना वैक्सीनेशन प्रोग्राम के अंतर्गत रोजाना लाखों लोगों को वैक्सीन लगाई जा रही है। जिसके साथ ही भारत रोजाना सबसे ज्यादा वैक्सीन लगाएं जाने वाले देशों में पहले नंबर पर पहुंच गया है। वहीं हाल ही में कई राज्यों में वैक्सीन स्टॉक कम होने की खबरें आई। और महाराष्ट्र सरकार द्वारा भी वैक्सीन बढ़ाने की मांग की गई।

वैक्सीन की कमी को लेकर अब दावा किया जा रहा है कि वैक्सीन की कमी होने की वजह से मुंबई में 25 निजी वैक्सीन सेंटर्स पर ताला लग गया है।

वैक्सीन की कमी से जूझ रही मुंबई

जानकारी के मुताबिक मुंबई में वैक्सीन का स्टॉक कम हो रहा है। जिसकी वजह से मुंबई में 71 निजी वैक्सीन सेंटर्स में से 25 पर ताला लग गया है। वहीं वैक्सीन की कमी को लेकर राज्य के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने सरकार से ज्यादा वैक्सीन स्टॉक भेजने की बात कहीं और केंद्र सरकार की तरफ से भी लगातार पर्याप्त स्टॉक और सही आवंटन की बात कही जा रही है। बताया जा रहा है कि मुंबई में अभी 40-50 हजार वैक्सीन डोज बचे हैं और शहर को जल्द ही 1 लाख 86 हजार वैक्सीन की नई खेप मिल सकती है।

दूसरे देशों को वैक्सीन दे रहा भारत

लगातार वैक्सीन की कमी को लेकर आ रही खबरों के बीच महाराष्ट्र के कांग्रेस प्रमुख ने बीजेपी पर निशाना साधा। उनका कहना है कि भारत ने कई देशों को मुफ्त वैक्सीन पहुंचाई है और महाराष्ट्र में वैक्सीन को लेकर केंद्र सरकार राजनीति कर रही है। उन्हें इसके अंजाम भुगतने होंगे।

पुणे में वैक्सीन सेंटर बंद होने की खबर

वैक्सीन सेंटर बंद होने की खबरों के बीच पुणे में भी 109 वैक्सीन केंद्र बंद होने की खबर आ रही है। लोकसभा सांसद और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की नेता सुप्रिया सुले ने ट्वीट करके यह दावा किया है कि पुणे में वैक्सीन की कमी के चलते करीब 109 टीकाकरण केंद्र बंद हो रहे हैं। और स्टॉक खत्म होने की वजह से कई लोगों बिना बिना वैक्सीन लगवाएं लौटना पड़ रहा है।

Apoorva chandel

Apoorva chandel

Next Story