×

Bharat Jodo Yatra: कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुईं अभिनेत्री रिया सेन, फोटो वायरल

Bharat Jodo Yatra: बॉलीवुड अभिनेत्री रिया सेन ने कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा में हिस्सा लिया, राहुल गांधी के साथ कदम से कदम मिलाते हुए रिया सेन को देखा गया।

Jugul Kishor
Published on: 17 Nov 2022 8:42 AM GMT (Updated on: 17 Nov 2022 9:26 AM GMT)
Bharat Jodo Yatra
X

 भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुईं अभिनेत्री रिया सेन

Bharat Jodo Yatra: बॉलीवुड अभिनेत्री रिया सेन आज गुरुवार 17 नवंबर 2022 को कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुईं। रिया सेन महाराष्ट्र के अकोला में भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुई। राहुल गांधी के साथ रिया सेन की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। वायरल हो रही तस्वीरों और वीडियो में रिया सेन राहुल गांधी के साथ बात करती हुई दिखाई दे रही हैं। राहुल गांधी ने आज भारत जोड़ो यात्रा की शुरूआत महाराष्ट्र के पातुर से किया, इसी दौरान अकोला में रिया सेन ने भारत जोड़ो यात्रा में हिस्सा लिया।

बता दें कि इससे पहले फिल्म अभिनेत्री पूजा भट्ट कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुई थी। वह हैदराबाद में भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुई थी। इनके अलावा एक्टर सुशांत सिंह ने भी भारत जोड़ो यात्रा में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई थी। साउथ एक्ट्रेस पूनम कौर ने भी 'भारत जोड़ो यात्रा' में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया था।


बता दें कि राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा की शुरूआत 7 सितंबर को तमिलनाडु के कन्याकुमारी से की थी। भारत जोड़ो यात्रा 71 दिन पूरे हो चुके हैं। राहुल गांधी के साथ में तमाम कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने अब तक लगभग 1550 किमी की यात्रा पूरी कर ली है। जिसमें कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के अलावा अब तक कई नेता और अभिनेता शामिल हो चुके हैं।


भारत जोड़ो यात्रा 28 जिलों से होकर गुजर चुकी है। फिल्हाल यात्रा तमिलनाडु, केरल, आंध्रप्रदेश, कर्नाटक और तेलंगाना से गुजरते हुए महाराष्ट्र पहुंच चुकी है। महाराष्ट्र में भारत जोड़ो यात्रा को पहुंचे हुये आज 11 दिन हो गये हैं। इसके बाद में यात्रा 23 नवंबर को मध्यप्रदेश में प्रवेश करेगी। वहां से राजस्थान, दिल्ली और उत्तर प्रदेश के बाद हरियाणा पंजाब से होते हुये जम्मू कश्मीर में खत्म होगी।

Jugul Kishor

Jugul Kishor

Content Writer

मीडिया में पांच साल से ज्यादा काम करने का अनुभव। डाइनामाइट न्यूज पोर्टल से शुरुवात, पंजाब केसरी ग्रुप (नवोदय टाइम्स) अखबार में उप संपादक की ज़िम्मेदारी निभाने के बाद, लखनऊ में Newstrack.Com में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। भारतीय विद्या भवन दिल्ली से मास कम्युनिकेशन (हिंदी) डिप्लोमा और एमजेएमसी किया है। B.A, Mass communication (Hindi), MJMC.

Next Story