Lalbaugcha Raja: ‘लालबागचा राजा’ को अनंत अंबानी ने अर्पित किया सोने का मुकुट, जानें कितनी है कीमत

इस साल लालबाग में ’लालबागचा राजा’ की लगने वाली प्रतिमा की झलक सामने आ गयी है। भगवान गणपति का मंत्रमुग्ध कर देने वाल स्वरूप देख भक्त अभी से आह्लादित हो रहे हैं।

Shishumanjali kharwar
Published on: 6 Sep 2024 10:55 AM GMT (Updated on: 6 Sep 2024 11:08 AM GMT)
Lalbaugcha Raja
X

‘लालबागचा राजा’ को अनंत अंबानी ने अर्पित किया सोने का मुकुट(सोशल मीडिया)

Lalbaugcha Raja 2024: महाराष्ट्र में गणेश चतुर्थी (Ganesh Chaturthi 2024) का पर्व बेहद धूमधाम से मनाया जाता है। महाराष्ट्र के लालबाग इलाके में स्थित भगवान गणपति की प्रतिमा ’लालबागचा राजा’ की एक झलक देखने के लिए लोग बेताब रहते हैं। इस साल लालबाग में ’लालबागचा राजा’ की लगने वाली प्रतिमा की झलक सामने आ गयी है।

भगवान गणपति का मंत्रमुग्ध कर देने वाल स्वरूप देख भक्त अभी से आह्लादित हो रहे है। लेकिन भगवान गणपति की प्रतिमा का मुकुट सभी के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। भगवान गणेश के मस्तक पर लगे सोने के विशाल मुकुट को देख सभी के मन में एक ही सवाल आ रहा है कि आखिर किस भक्त की तरफ से भगवान गणपति को इतना विशाल सोने का मुकुट दान दिया गया है?

दरअसल ’लालबागचा राजा’ को यह मुकुट रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी की ओर से अर्पित किया गया है। भगवान गणपति को अर्पित किये गये इस मुकुट का वजन 20 किलोग्राम है और इसकी कीमत 15 करोड़ रुपये है। अंबानी परिवार पिछले कई सालों से ’लालबागचा राजा’ मंडल से जुड़ा है और विसर्जन यात्रा में भी शामिल होते हैं। मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी ’लालबागचा राजा’ सार्वजनिक गणेशोत्सव मंडल में ऑनरी पद पर नियुक्त किये गये हैं।

अंबानी परिवार ने इस गणेश मंडल के पैसेंट असिसटेंट फंड स्कीम में योगदान दिया है। रिलायंस फाउंडेशन की ओर से लालबाग के राजा मंडल को 24 डायलिसिस मशीनें भी दान दी गयी है। गणेश चतुर्थी के अवसर पर लालबाग के राजा का पंडाल का भव्य स्वरूप देखते ही बनता है। लालबागचा राजा सार्वजनिक गणेशोत्सव मंडल के अधिकारी इस पंडाल की निगरानी करते हैं। हर साल पंडाल की साज-सज्जा और डिजाइन खास थीम पर आधारित होती है। जिसे देखने के लिए दूर-दूर से लोग आते हैं।

लालबागचा राजा का इतिहास

साल 1934 से ही हर साल गणेश चतुर्थी के अवसर पर लालबागचा राजा की प्रतिमा स्थापित की जा रही है। मुंबई के लालबाग बाजार क्षेत्र के व्यापारियों ने गणेश प्रतिमा की स्थापना कर इस परंपरा की शुरुआत की थी। इस साल गणेश चतुर्थी महापर्व की शुरूआत सात सितंबर 2024 (शनिवार) हो रही है। जोकि 17 सितम्बर (अनंत चतुर्दशी) तक चलेगा।

Shishumanjali kharwar

Shishumanjali kharwar

कंटेंट राइटर

मीडिया क्षेत्र में 12 साल से ज्यादा कार्य करने का अनुभव। इस दौरान विभिन्न अखबारों में उप संपादक और एक न्यूज पोर्टल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्य किया। वर्तमान में प्रतिष्ठित न्यूज पोर्टल ‘न्यूजट्रैक’ में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Next Story