Baba Siddique Murder Case : मुंबई पुलिस ने तीसरे आरोपी को पुणे से किया गिरफ्तार, अब तब 6 लोगों के नाम आए सामने

Baba Siddique Murder Case : महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री एवं एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में अब तक छह आरोपियों के नाम सामने आए हैं।

Network
Newstrack Network
Published on: 13 Oct 2024 5:11 PM GMT (Updated on: 13 Oct 2024 5:19 PM GMT)
Baba Siddique Murder Case : मुंबई पुलिस ने तीसरे आरोपी को पुणे से किया गिरफ्तार, अब तब 6 लोगों के नाम आए सामने
X

Baba Siddique Murder Case : महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री एवं एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में अब तक छह आरोपियों के नाम सामने आए हैं। मुंबई पुलिस ने तीसरे आरोपी को पुणे से गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि गिरफ्तार आरोपी मुख्य साजिशकर्ताओं में से एक है।

महाराष्ट्र के नेता की हत्या में शामिल छह शूटरों में से दो को अब तक गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया जा चुका है। आज अवकाशकालीन अदालत ने दोनों आरोपियों - गुरमेल सिंह और धर्मराज कश्यप को 21 अक्टूबर तक पुलिस हिरासत में भेज दिया। पुलिस ने तीसरे आरोपी को पुणे से गिरफ्तार किया है, उसकी पहचान 28 वर्षीय प्रवीण लोनकर के रूप में हुई है। यह मुख्य साजिशकर्ताओं में शामिल है। इसने साजिश में धर्मराज कश्यप और शिवकुमार गौतम को शामिल किया था। इस मामले में अभी तीन आरोपी फरार हैं, उनके नाम जासिन अख्तर, शिवकुमार गौतम, शिबू लोनकर बताया जा रहा है।

उज्जैन से तार जुड़े होने की आशंका

वहीं, बाबा सिद्दीकी की हत्या में कथित रूप से शामिल एक संदिग्ध की तलाश में मुंबई पुलिस मध्य प्रदेश के उज्जैन में डेरा डाल दिया है। पुलिस को आशंका है कि इस मामले के तार यहां से भी जुड़े हो सकते हैं। इसके साथ अन्य आरोपियों की भी तलाश की जा रही है। क्राइम ब्रांच के अधिकारी के मुताबिक, मुंबई पुलिस ने 15 टीमें तैनात की हैं और उन लोगों की पहचान करने के लिए जांच चल रही है, जिन्होंने शूटरों को मदद की है।

कांग्रेस ने की सीबीआई जांच की मांग

बता दें कि अजित पवार के नेतृत्व वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नेता बाबा सिद्दीकी की शनिवार को देरशाम बांद्रा में उनके बेटे के कार्यालय के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। चौंकाने वाली बात यह है कि यह हमला दशहरा समारोह के दौरान एक व्यस्ततम इलाके में किया गया, जब पुलिस हाई अलर्ट पर थी। इस कांड के बाद नेताओं ने महाराष्ट्र की कानून और व्यवस्था सवाल उठाए हैं। वहीं, कांग्रेस नेता राशिद अल्वी ने इस मामले सीबीआई जांच की मांग की है।


राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार

पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी के पार्थिव शरीर को राजकीय सम्मान के साथ मुंबई लाइन के बड़ा कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक किया गया है। इससे पहले उनके आवास के बाहर नमाज-ए-जनाजा पढ़ी गई थी। बाबा सिद्दीकी के जनाजे में एनसीपी नेता अजित पवार, प्रफुल्ल पटेल, छगन भुजबल, केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले सहित कई बड़े नेता और अभिनेता जावेद जाफरी, जय भानुशाली, मुंबई उत्तर पूर्व के सांसद संजय दीना पाटिल सहित हजारों की तादाद में लोग शामिल हुए।

Rajnish Verma

Rajnish Verma

Content Writer

वर्तमान में न्यूज ट्रैक के साथ सफर जारी है। बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की। मैने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत इंडिया एलाइव मैगजीन के साथ की। इसके बाद अमृत प्रभात, कैनविज टाइम्स, श्री टाइम्स अखबार में कई साल अपनी सेवाएं दी। इसके बाद न्यूज टाइम्स वेब पोर्टल, पाक्षिक मैगजीन के साथ सफर जारी रहा। विद्या भारती प्रचार विभाग के लिए मीडिया कोआर्डीनेटर के रूप में लगभग तीन साल सेवाएं दीं। पत्रकारिता में लगभग 12 साल का अनुभव है। राजनीति, क्राइम, हेल्थ और समाज से जुड़े मुद्दों पर खास दिलचस्पी है।

Next Story