×

कोरोना की चपेट में 32 फीसदी युवा, यहां सामने आए डराने वाले आंकड़े

महाराष्ट्र में कोरोना से हालात और भी ज्यादा गंभीर हो गए है। जिसके बाद सरकार ने यहां पर पाबंदियां और सख्त कर दी हैं।

Shreya
Published on: 3 April 2021 3:17 AM GMT (Updated on: 3 April 2021 3:18 AM GMT)
कोरोना की चपेट में 32 फीसदी युवा, यहां सामने आए डराने वाले आंकड़े
X

कोरोना की चपेट में 32 फीसदी युवा, यहां सामने आए डराने वाले आंकड़े (फोटो- न्यूजट्रैक)

मुंबई: कोरोना वायरस की दूसरी लहर ने भारत में दस्तक दे दी है। जिसके बाद संक्रमितों की संख्या तेजी से देश में बढ़ती जा रही है। जिसकी चपेट में युवा भी आते जा रहे हैं। महाराष्ट्र में तो हालात और भी ज्यादा गंभीर है। यहां पर कोविड-19 के बढ़ते मामलों से पैदा हुए संकट के चलते सूबे की उद्धव ठाकरे सरकार ने कई शहरों में नाइट कर्फ्यू का ऐलान कर दिया है व पाबंदियां और सख्त कर दी हैं।

मुंबई में संक्रमित हुए 32 फीसदी युवा

इस बीच बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) के जो आंकड़े सामने आए हैं, वो काफी ज्यादा चौंकाने वाले हैं। दरअसल, आंकड़ों के मुताबिक, मुंबई में करीब 32 फीसदी युवा कोरोना वायरस से संक्रमित हुए हैं। शहर में 20 से 39 साल के युवाओं के कोविड-19 संक्रमित होने का आंकड़ा 32 फीसदी तक पहुंच चुका है।

(फोटो- न्यूजट्रैक)

महिलाओं की तुलना में पुरुषों की संख्या अधिक

आपको बता दें कि मुंबई में कोरोना वायरस से संक्रमित होने वाले मरीजों की संख्या चार लाख 23 हजार 360 तक पहुंच गई है, जिसमें 20 से 29 साल के लोगों की संख्या 59 हजार 262 हैं और 30 से 39 साल के उम्र के संक्रमितों की संख्या 75 हजार 872 हैं। जो कुल मरीजों का 32 फीसदी है। इसमें महिलाओं की तुलना में पुरुषों की संख्या अधिक है। हालांकि राहत की बात ये है कि इस आयु वर्ग के लोगों का डेथ रेट काफी कम है।

लोगों की लापरवाही इसके लिए जिम्मेदार

मिली जानकारी के मुताबिक, अब तक इस आयु वर्ग के 486 लोगों की मौत दर्ज की गई है। वहीं, आंकड़ों पर बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) के अतिरिक्त आयुक्त सुरेश काकानी ने कहा कि इतनी बड़ी संख्या में युवाओं का संक्रमित होना चिंता का विषय है। इसके लिए उन्होंने लोगों की लापरवाही को जिम्मेदार ठहराया है।

बच्चों भी आ रहे चपेट में

वहीं, शून्य से 59 साल के 3 लाख 8 हजार 804 लोगों के कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई है, जो कि कुल मामलों का 72 प्रतिशत है। यही नहीं महामारी बच्चों को भी अपने चपेट में ले रही है। कोरोना वायरस से अब तक नौ साल के करीब 6798 बच्चे संक्रमित हुए है, जिसमें 17 की मौत हो चुकी है। वहीं, 10 से 19 साल के 16677 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं, जिनमें 32 ने अपनी जान गंवा दी है।

Shreya

Shreya

Next Story