×

Mumbai: मड आइलैंड में कांग्रेस नेता के 1000 Cr. के अवैध स्टूडियो पर चला बुलडोजर, सोमैया की शिकायत के बाद BMC का एक्शन

Mumbai News: मुंबई के मड आइलैंड में BMC ने अवैध स्टूडियो के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। यह स्टूडियो 1000 करोड़ की लागत से बना है। इसी स्टूडियो में फिल्म 'रामसेतु' और 'आदिपुरुष' की शूटिंग हुई थी। इसी साल फ़रवरी महीने में भी स्टूडियो के एक हिस्से पर हथौड़ा चला था।

Aman Kumar Singh
Published on: 7 April 2023 3:38 PM GMT (Updated on: 7 April 2023 4:01 PM GMT)
Mumbai: मड आइलैंड में कांग्रेस नेता के 1000 Cr. के अवैध स्टूडियो पर चला बुलडोजर, सोमैया की शिकायत के बाद BMC का एक्शन
X
अवैध स्टूडियो पर चला बुलडोजर (Social Media)

Mumbai News: देश की व्यापारिक राजधानी मुंबई के मढ इलाके में समुद्र किनारे बने अवैध स्टूडियो पर बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) ने शुक्रवार (07 अप्रैल) सुबह बुलडोजर चलाया। ये स्टूडियो कांग्रेस नेता असलम शेख (Congress leader Aslam Sheikh) का बताया जा रहा है। असलम शेख के अवैध स्टूडियो को ध्वस्त किया गया। आपको बता दें, इस स्टूडियो में फिल्म 'रामसेतु' (Ram Setu Movie) और 'आदि पुरुष' (Adipurush release date) की शूटिंग हुई थी।

कांग्रेस नेता के इस अवैध स्टूडियो की शिकायत भारतीय जनता पार्टी (BJP) नेता और पूर्व सांसद किरीट सोमैया (Kirit Somaiya) ने की थी। सोमैया ने असलम शेख पर 1000 करोड़ के अवैध स्टूडियो बनाने का आरोप लगाया है। स्टूडियो के कुछ हिस्से फरवरी में भी तोड़े गए थे। महाराष्ट्र पर्यावरण मंत्रालय (Maharashtra Environment Ministry) की तरफ से इस अवैध स्टूडियो के खिलाफ बीएमसी और डीएम को कड़ी कार्रवाई का आदेश दिया गया है। जानकारी के अनुसार, अवैध स्टूडियो को ढहाने की कार्रवाई जारी है। दरअसल, 5 स्टूडियो पर स्टे था, जिसे निरस्त कर दिया गया था। इसी के बाद स्टूडियो तोड़े गए थे।

किरीट सोमैया ने किया ट्वीट

महाराष्ट्र भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व राज्य सभा सदस्य किरीट सोमैया ने कांग्रेस नेता असलम शेख पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, 'मड- मार्वे इलाके में समंदर किनारे असलम शेख मित्र परिवार ने गैरकानूनी तरीके से एक हजार करोड़ रुपए की कीमत के अवैध स्टूडियो बनवाए हैं। जो पर्यावरण के लिए खतरनाक साबित हो सकते हैं। ऐसे में महाराष्ट्र पर्यावरण मंत्रालय ने उसके खिलाफ कार्रवाई के आदेश दिए हैं।'

किरीट सोमैया (Kirit Somaiya) का कहना है कि ये स्टूडियो नियमों का उल्लंघन करके बनाया गया है। पिछले साल अगस्त में बीएमसी के अधिकारियों ने इस अवैध निर्माण का मुआयना किया था। जिसके बाद तीन बंगलों पर भी हथौड़ा चलाया गया था। जबकि, शेष अवैध निर्माण पर 07 अप्रैल को कार्रवाई हुई। किरीट सोमैया ने आदित्य ठाकरे (Aditya Thackeray) और असलम शेख पर हाथ होने का आरोप लगा रहे हैं। उस समय आदित्य ठाकरे पर्यावरण मंत्री हुआ करते थे तब असलम शेख गौड़ीय मंत्री थे।

Aman Kumar Singh

Aman Kumar Singh

Next Story