×

Mumbai Train: अगले 72 घंटे तक मुंबई के इस रूट पर प्रभावित रहेंगी 117 मेल और एक्सप्रेस तो 350 लोकल ट्रेनें

सेंट्रल रेलवे के मुताबिक निर्माण कार्य होने के कारण अगले 72 घंटे तक मुंबई की 350 लोकल ट्रेनें समेत 117 मेल और एक्सप्रेस ट्रेनें प्रभावित रहेंगी।

Bishwajeet Kumar
Written By Bishwajeet Kumar
Published on: 3 Feb 2022 11:26 AM GMT
Mumbai Train: अगले 72 घंटे तक मुंबई के इस रूट पर प्रभावित रहेंगी 117 मेल और एक्सप्रेस तो 350 लोकल ट्रेनें
X

ट्रेन (फाइल तस्वीर)

Indian Railway: महाराष्ट्र के मुंबई में इंडियन रेलवे (Indian Railway) द्वारा ठाणे और दिवा रेलखंड के बीच एक बड़ा निर्माण कार्य किया जा रहा है जिसके कारण यहां अगले 72 घंटे तक रेल सेवाएं बुरी तरह से प्रभावित रहेंगी। मामले पर जानकारी देते हुए सेंट्रल रेलवे (Central Railway) ने बताया कि अगले 72 घंटे तक मुंबई से संचालित होने वाली कई लंबी दूरी की ट्रेनें समेत 300 से अधिक लोकल ट्रेनें निर्माण कार्य के कारण प्रभावित रहेंगी।

सेंट्रल रेलवे द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक इस रुट की ट्रेनें 4 फरवरी की रात 12:00 बजे से 7 फरवरी रात 12:00 बजे तक प्रभावित रहेंगी। सेंट्रल रेलवे ने बताया कि इस दौरान ठाणे और दीवा रेल खंड पर निर्माण कार्य किया जाएगा। जिसमें पांचवी और छठी लाइन पर आरआरआई बिल्डिंग और रेल लाइनों को बिछाने और उसमें तकनीकी सुधार किया जाएगा।

बता दें इस साल यह दूसरा मौका होगा जब इस रूट की लाइनें लंबे वक्त के लिए बंद की जा रही हैं। इससे पहले जनवरी में सेंट्रल रेलवे ने मरम्मत और निर्माण कार्य के कारण ही इस रूट को 14 घंटे के लिए ब्लॉक किया था।

इस रूट पर निर्माण कार्य होने के कारण इस रूट से चलने वाली करीब 350 लोकल ट्रेनें और 100 से अधिक मेल व एक्सप्रेस ट्रेनें अगले 72 घंटे तक प्रभावित रहेंगी। कल्याण से चलने वाली अब मेल और एक्सप्रेस समेत फास्ट उपनगरीय ट्रेनिंग 4 फरवरी रात 11:00 बजे से 6 फरवरी सुबह 4:00 बजे तक मुलुंद और कल्याण के बीच अप स्लो लाइन रूट पर चलेंगी।

गौरतलब है कि इस दौरान कोई भी ट्रेन ठाणे स्टेशन पर नहीं रोकी जाएंगी, इसके साथ ही अप फास्ट ट्रेनें अप फास्ट लाइन पर काल्वा स्टेशन के नई टनल और प्लेटफार्म नंबर 4 के जरिए 6 फरवरी से संचालित होंगी।

इन तारीखों को रद्द रहेंगी ये मेल और एक्सप्रेस ट्रेनें

11401/11402 मुंबई – आदिलाबाद-मुंबई नंदीग्राम एक्सप्रेस 4, 5 और 6 फरवरी रद्द

12123/12124 मुंबई-पुणे-मुंबई डेक्कन क्वीन एक्सप्रेस 5, 6 और 7 फरवरी रद्द

12112 अमरावती-मुंबई सुपरफास्ट एक्सप्रेस 4 और 5 फरवरी रद्द

12111 मुंबई-अमरावती सुपरफास्ट एक्सप्रेस 5 फरवरी और 6 फरवरी रद्द

12140 नागपुर-मुंबई सेवाग्राम एक्सप्रेस 4 और 5 फरवरी रद्द

12139 मुंबई-नागपुर सेवाग्राम एक्सप्रेस 5 और 6 फरवरी रद्द

11139/11140 मुंबई-गडग-मुंबई एक्सप्रेस 4, 5 और 6 फरवरी रद्द

17611 एच.एस.नांदेड़-मुंबई राज्यरानी एक्सप्रेस 4 और 5 फरवरी रद्द

17612 मुंबई-एच.एस.नांदेड़ राज्यरानी एक्सप्रेस 5 और 6 फरवरी रद्द

10105 दिवा-सावंतवाड़ी एक्सप्रेस 5, 6, 7 और 8 फरवरी रद्द

22119/22120 मुंबई-करमाली-मुंबई एक्सप्रेस 5 और 6 फरवरी को रद्द

12051/12052 मुंबई-मडगांव-मुंबई जनशताब्दी एक्सप्रेस 5,6 और 7 फरवरी को रद्द

11085 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-मडगांव एक्सप्रेस 7 फरवरी रद्द

11086 मडगांव-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस 8 फरवरी रद्द

11099 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-मडगांव एक्सप्रेस 5 फरवरी रद्द

11100 मडगांव-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस 6 फरवरी रद्द

22113 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-कोचुवेली एक्सप्रेस 5 फरवरी रद्द

22114 कोचुवेली-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस 7 फरवरी रद्द

12224 एर्नाकुलम-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस 2 और 6 फरवरी रद्द

12223 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-एर्नाकुलम एक्सप्रेस 5 और 8 फरवरी रद्द

12220 सिकंदराबाद-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस 4 फरवरी रद्द

12219 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-सिकंदराबाद एक्सप्रेस 5 फरवरी रद्द

12133/12134 मुंबई-मंगलुरु जं.- मुंबई एक्सप्रेस 4, 5, 6 और 7 फरवरी रद्द

17317 हुबली-दादर एक्सप्रेस 4, 5 और 6 फरवरी रद्द

17318 दादर-हुबली एक्सप्रेस 5, 6 और 7 फरवरी रद्द

11008 पुणे-मुंबई डेक्कन एक्सप्रेस 4, 5, 6 और 7 फरवरी रद्द

11007 मुंबई-पुणे डेक्कन एक्सप्रेस 5, 6, 7 और 8 फरवरी रद्द

11030 कोल्हापुर-मुंबई कोयना एक्सप्रेस 4, 5 और 6 फरवरी रद्द

11029 मुंबई-कोल्हापुर कोयना एक्सप्रेस 5, 6 और 7 फरवरी रद्द

12071/12072 मुंबई-जालना-मुंबई जन शताब्दी एक्सप्रेस 5 और 6 फरवरी रद्द

12109/12110 मुंबई-मनमाड-मुंबई पंचवटी एक्सप्रेस 5 और 6 फरवरी रद्द

12131 दादर-सैनगर शिरडी एक्सप्रेस 5 फरवरी रद्द

12132 साईनगर शिरडी-दादर एक्सप्रेस 6 फरवरी रद्द

11041 दादर-सैनगर शिरडी एक्सप्रेस 3 और 5 फरवरी रद्द

11042 साईनगर शिरडी-दादर एक्सप्रेस 4 और 6 फरवरी रद्द

11027 दादर-पंढरपुर एक्सप्रेस 4 फरवरी रद्द

11028 पंढरपुर-दादर एक्सप्रेस 5 फरवरी रद्द

22147 दादर-सैनगर शिरडी एक्सप्रेस 4 फरवरी रद्द

22148 साईनगर शिरडी-दादर एक्सप्रेस 5 फरवरी रद्द

11003/11004 दादर-सावंतवाड़ी रोड-दादर तुतारी एक्सप्रेस 7 और 8 फरवरी रद्द

50103/50104 दिवा-रत्नागिरी-दिवा पैसेंजर 5, 6 और 7 फरवरी रद्द

10106 सावंतवाड़ी-दिवा एक्सप्रेस 4, 5, 6 और 7 फरवरी रद्द

Bishwajeet Kumar

Bishwajeet Kumar

Next Story