×

Coronavirus: बढ़ रहा नए वेरिएंट XE का खतरा, गुजरात के बाद मुंबई का एक शख्स संक्रमित

Corona New Variant: मुंबई के सांताक्रुज इलाके में एक शख्स कोरोना के नए वेरिएंट XE से संक्रमित पाया गया है।

Krishna Chaudhary
Report Krishna ChaudharyPublished By Shreya
Published on: 9 April 2022 3:07 PM GMT
Coronavirus: बढ़ रहा नए वेरिएंट XE का खतरा, गुजरात के बाद मुंबई का एक शख्स संक्रमित
X

कोरोना वायरस (फोटो साभार- सोशल मीडिया)

Corona New Variant: ओमिक्रॉन का नया सब वेरिएंट XE कोरोना के नए खतरे के रूप में उभरने लगा है। चीन, अमेरिका और ब्रिटेन के बाद अब भारत में भी इसके मामले सामने आने लगे हैं। मुंबई के सांताक्रुज इलाके (Santacruz Area) में रहने वाला एक शख्स XE वेरिएंट से संक्रमित पाया गया है। इस हफ्ते की शुरूआत में भी मुंबई की एक महिला के XE वेरिएंट से संक्रमित होने की खबर सामने आई थी। हालांकि स्वास्थ्य मंत्रालय ने इसका खंडन कर दिया था।

मुंबई के जिस शख्स को XE वेरिएंट से संक्रमित पाया गया है बताया जा रहा है कि वो 11 मार्च को काम के सिलसिले में वडोदरा गया था। जहां होटल में उसकी तबियत अचानक बिगड़ गई। कोविड जांच के बाद उसके संक्रमित होने की पुष्टि हुई। भारत में कोरोना के XE वेरिएंट का पहला केस गुजरात से सामने आया है। मीडिया रिपोर्टेस के मुताबिक, 13 मार्च को शख्स कोविड पॉजिटिव निकला था, लेकिन एक हफ्ते बाद उसकी स्थिति ठीक थी. जब सैंपल के नतीजे आए तो उसमें वो शख्स XE वैरिएंट से संक्रमित निकला।

बहुत अधिक संक्रामक है XE वेरिएंट

दुनियाभर में कोरोना के नए XE वेरिएंट ने एकबार फिर चिंता बढ़ा दी है। कोरोना महामारी का उद्गम स्थल माने जाने वाला देश चीन एकबार फिर 2020 वाली स्थिति के दौर में पहुंच चुका है। कोरोना के सब वेरिएंट XE वेरिएंट को विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) अन्य वैरिएंट के मुकाबले सबसे अधिक खतरनाक बताया है।

WHO के मुताबिक, XE वेरिएंट ओमिक्रॉन के ऑरिजनल वेरिएंट के मुकाबले 43 फीसदी अधिक खतरनाक है। बता दें कि इस वेरिएंट का पहला केस ब्रिटेन में इस साल 19 जनवरी को मिला था। इसके बाद वो अन्य यूरोपीय मुल्कों फ्रांस, डेनमार्क और बेल्जियम में भी पाया गया है। अब ये भारत में भी पांव पसारने लगा है।

रूस का दावा, स्पूतनिक ओमिक्रॉन और XE वेरिएंट पर प्रभावी

ओमिक्रॉन और XE वेरिएंट के कारण दुनिया में एकबार फिर कोरोना की नई वेव का खतरा मंडराने लगा है। इस बीच रूस ने कहा है कि कोरोना के ओमिक्रॉन वेरिएंट और XE वेरिएंट पर स्पूतनिक- वी और स्पूतनिक लाइट वैक्सीन प्रभावी है। रूस के इस दावे पर फिलहाल WHO की कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

दोस्तों देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shreya

Shreya

Next Story