×

महाराष्ट्र की नई पाबंदियां, CM की घोषणा से पहले घरों से निकले लोग

संक्रमण की रफ्तार के बीच मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने राज्य में कल से 15 दिनों के लिए धारा 144 लागू करने समेत कई ऐलान किए।

Ashiki
Published on: 13 April 2021 5:42 PM GMT
Maharashtra Corona Lockdown
X

File Photo

मुंबई: देश में कोरोना वायरस का कहर हर दिन बढ़ता ही जा रहा है। बीते दिन भी भारत में 1.61 लाख के करीब नए केस दर्ज किए गए, जिसके बाद एक्टिव केसों की संख्या भी 12 लाख को पार कर गई है। महाराष्ट्र में कोरोना से हालात बिगड़ते ही जा रहे हैं। महाराष्ट्र में बेकाबू कोरोना संक्रमण की रफ्तार के बीच मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने राज्य में कल से 15 दिनों के लिए धारा 144 लागू करने समेत मंगलवार की रात को कई ऐलान किए। ये सारी पाबंदियां कल यानी 14 अप्रैल की रात 8 बजे से लेकर 1 मई की सुबह 7 बजे तक लागू रहेंगी।

उद्धव ठाकरे ने साफ किया कि लॉकडाउन नहीं लगाया जा रहा है, लेकिन जो पाबंदिया लगाई गईं हैं वो काफी सख्त है, जिसमें सिर्फ जरूरी सेवाओं को छोड़कर बाकी सभी सेवाओं को राज्य में बंद रखने का आदेश दिया गया है। आपको बता दें कि मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की घोषणा से पहले ही लॉकडाउन के डर से मुंबई में मंगलवार शाम लोग अफरातफरी में घरों से जरूरी सामान खरीदने के लिए दुकानों में पहुंचने लगे थे। इस दौरान काफी भीड़ भी देखने को मिली।

नई पाबंदियां

  • बिना वजह पूरे राज्य में कोई बाहर नहीं निकल सकता।
  • जरूरी सेवाओं को छोड़कर राज्य में सबकुछ बंद रहेगा।
  • इस दौरान सार्वजनिक बस सेवा बंद नहीं होगी।
  • ई-कॉमर्स और पेट्रोल पंप खुले रहेंगे। बैंक में कामकाज जारी रहेंगे।
  • होटल टेक अवे और होम डिलिवरी देंगे।
  • मीडियाकर्मियों के लिए इजाजत होगी।

क्या बंद रहेगा?

  • पूजा स्थल, स्कूल और कॉलेज, निजी कोचिंग क्लासेस, नाई की दुकान, स्पा, सैलून और ब्यूटी पार्लर कल से 1 मई को सुबह 7 बजे तक बंद रहेंगे।
  • सभी सार्वजनिक स्थल, प्रतिष्ठान और गतिविधियां बंद रहेंगी।
  • धार्मिक, सामाजिक, सांस्कृति सभा पर प्रतिबंध।
Ashiki

Ashiki

Next Story