×

कोरोना का कहर: महाराष्ट्र में लगेगा लॉकडाउन! CM उद्धव का बड़ा बयान

सीएम उद्धव ठाकरे ने कहा कि अगर लॉकडाउन लगा तो महीने भर में कोरोना नियंत्रित हो जाएगा।

Dharmendra kumar
Published By Dharmendra kumar
Published on: 10 April 2021 2:18 PM GMT
कोरोना का कहर: महाराष्ट्र में लगेगा लॉकडाउन! CM उद्धव का बड़ा बयान
X

MP से बड़ी खबर: शहरी क्षेत्रों में लगेगा संपूर्ण लॉकडाउन, हुआ ये ऐलान (सांकेतिक फोटो- सोशल मीडिया)

मुंबई: महाराष्ट्र में कोरोना महामारी ने तबाही मचा रखी है। प्रदेश में बढ़ते कोरोना के मामलों को लेकर सीएम उद्धव ठाकरे ने शनिवार को सर्वदलीय बैठक बुलाई थी। इस बैठक में उद्धव ने कहा कि कोरोना की रफ्तार को रोकने के लिए सभी को ​मिलकर फैसला लेना होगा। सीएम ने कहा कि अगर लॉकडाउन लगा तो महीने भर में कोरोना नियंत्रित हो जाएगा। उन्होंने कहा कि 15 से 20 अप्रैल के बीच स्थिति बहुत खराब हो सकती है।

कोरोना का कहर: महाराष्ट्र में लगेगा लॉकडाउन! CM उद्धव बोले- कोई विकल्प नहीं के अलावा कोई दूसरा विकल्प नहीं है। कोरोना की चेन तोड़ना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि वैक्सीन लगाने के बाद भी लोग संक्रमित हो रहें हैं।

आठ दिन का संपूर्ण लॉकडाउन लगाने का संकेत

सीएम उद्धव ठाकरे ने महाराष्ट्र में आठ दिन का संपूर्ण लॉकडाउन लगाने का संकेत दिया है। एक सप्ताह बाद कुछ रियायतें दी जा सकती हैं। सीएम उद्धव ने कहा कि बैठक में बेहद ही अच्छे सुझाव आए। उन्होंने कहा कि लोगों को कुछ परेशानी आएंगी। कोरोना केस तेजी से बढ़ रहे हैं। कुछ फैसले लेने होंगे। अगर सभी रास्तों पर उतर आए, तो कोरोना की रफ्तार पर रोक कैसे लगेगी। उन्होने कहा कि दो-तीन दिन में फिर समीक्षा किया जाएगा।

फोटो: सोशल मीडिया

प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने कहा कि फिलहाल 50 हजार रेमडेसिविर इंजेक्शन की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि महीने भर में एक लाख से ज्यादा रेमडेसिविर की जरूरत पड़ सकती है। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि इस इंजेक्शन की कालाबाजारी की जा रही है। इसको रोकना बेहद जरूरी है। पुणे और मुंबई जैसे शहर में ट्रेसिंग करना बहुत ​मुश्किल है। रेमडेसिविर के बारे में निजी अस्पतालों से पूछा जाएगा।

बिना सोचे अगर लॉकडाउन किया, तो गुस्सा फूट पड़ेगा: फडणवीस

बीजेपी नेता और प्रदेश पूर्व सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि पाबंदियां लगनी चाहिए, लेकिन जनता के गुस्से पर भी ध्यान दें। हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर खड़ा किया जाए और बेड्स मुहैय्या कराया जाएं। पूर्व सीएम ने कहा कि पिछला साल बर्बाद हो गया, इसके बाद भी लोगों से बिजली का बिल भरने के लिए कहा गया। पाबंदियां कुछ ही होनी चाहिए, लोग जियेंगे कैसे। राज्य पर कर्ज का बोझ बढ़ रहा है, तो बढ़ने दें, व्यापारी खत्म हो रहे हैं। बिना सोचे अगर लॉकडाउन किया, तो गुस्सा फूट पड़ेगा। फडणवीस ने कहा कि सत्ताधारी मंत्रियों पर लगाम लगाओ। केंद्र की तरफ उंगली मत दिखाओ।


Dharmendra Singh

Dharmendra Singh

Next Story