×

औरंगजेब का महिमामंडन बर्दाश्त नहीं..., मंदिर के उद्घाटन पर बोले CM देवेंद्र फडणवीस

Shishumanjali kharwar
Published on: 17 March 2025 4:47 PM IST
Devendra Fadnavis
X

Devendra Fadnavis

Maharashtra News: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सोमवार को भिवंडी में छत्रपति शिवाजी महाराज मंदिर का उद्घाटन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज देश और धर्म की लड़ाई जीती। उनकी वजह से ही आज हम और हिंदू बचे हुए हैं। छत्रपति शिवाजी महाराज ने मुगलों और विदेशी आक्रमणकारियों को नियंत्रित किया। इसलिए आज की तारीख में छत्रपति शिवाजी महाराज का मंदिर जरूरी है। यहां हम अपने प्रिय देवता की पूजा कर सकते हैं। औरंगजेब की कब्र को लेकर चल रहे विवाद पर सीएम फडणवीस ने बड़ी बात कही।

देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि औरंगजेब का महिमामंडन कतई बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि औरंगजेब के मकबरे को एएसआई ने पचास सालों तक संरक्षित रखा है। इसलिए सरकार का सुरक्षा प्रदान करना उचित है। लेकिन इसका यह अर्थ बिल्कुल भी नहीं है कि महाराष्ट्र में औरंगजेब की कब्र को गौरवान्वित किया जाएगा।

छत्रपति शिवाजी महाराज मंदिर नहीं संस्कृति स्थल

मंदिर के उद्घाटन अवसर पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि यह केवल एक मंदिर नहीं है बल्कि यह संस्कृति स्थल है। इस मंदिर में छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन की सभी घटनाएं देखी जा सकती हैं। जिससे सभी को प्रेरणा मिलेगी। सीएम फडणवीस ने कहा कि उस समय जब लड़ने की शक्ति खत्म हो गई थी। तब माता जीजाऊ ने विदेशियों को सबक सिखाने के लिए शिवाजी महाराज को बनाया। उनकी शिक्षाओं से प्रेरित होकर छत्रपति शिवाजी महाराज ने विदेशियों के आक्रांत से मुक्ति दिलायी।

इस अवसर पर उन्होंने भगवान श्रीराम के जीवन का भी उदाहरण दिया। उन्होंने कहा कि भगवान श्री राम को युगपुरुष क्यों कहा जाता है? वह तो भगवान थे, उन्हें रावण का वध करने के लिए किसी सेना की जरूरत नहीं थी। वह चाहते तो चमत्कार से ही रावण को खत्म कर सकते थे। लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया। क्योंकि भगवान श्रीराम यह चाहते थे कि वह समाज के कमजोर वर्ग के लोगों के मन में शक्ति पैदा कर सकें।

उन्होंने समाज के सभी लोगों में विश्वास पैदा किया जिससे संसार की सबसे बड़ी अधर्मी शक्ति का अंत हुआ। इसी तरह छत्रपति षिवाजी महाराज ने भी सभी जातियों को एकजुट किया था। सीएम ने कहा कि हम सब को भी राजा या सिंहासन के लिए नहीं बल्कि देश, ईश्वर और धर्म के लिए लड़ना चाहिए।

Shishumanjali kharwar

Shishumanjali kharwar

कंटेंट राइटर

मीडिया क्षेत्र में 12 साल से ज्यादा कार्य करने का अनुभव। इस दौरान विभिन्न अखबारों में उप संपादक और एक न्यूज पोर्टल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्य किया। वर्तमान में प्रतिष्ठित न्यूज पोर्टल ‘न्यूजट्रैक’ में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Next Story