×

Isha Ambani: मुकेश अंबानी नाना बने, बेटी ईशा ने जुड़वा बच्चों को दिया जन्म

Isha Ambani: देश के सबसे अमीर व्यकित मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी के घर जुड़वां बच्चों ने जन्म लिया है, और दोनों बच्चे स्वस्थ हैं।

Jugul Kishor
Published on: 20 Nov 2022 10:31 AM GMT (Updated on: 20 Nov 2022 10:47 AM GMT)
Isha Ambani
X

Isha Ambani (Pic: Social Media)

Isha Ambani: देश के सबसे अमीर व्यक्ति मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी ने शनिवार को जुड़वा बच्चों को जन्म दिया है। अंबानी परिवार और पीरामल परिवार की ओर से जारी किये गये बयान में बताया गया कि ईशा अंबानी ने 19 नवंबर 2022 को जुड़वा बच्चों को जन्म दिया है, जिसमें एक बेटा और एक बेटी है। मीडिया स्टेटमेंट में जानकारी दी गई है कि ईशा और आनंद पीरामल के जुड़वा बच्चे हुए हैं और मां ईशा के साथ उनके दोनों बच्चे भी स्वस्थ हैं। बेटे का नाम कृष्णा और बेटी का नाम आदिया रखा गया है।

मुकेश और नीता अंबानी के साथ ईशा अंबानी के पति आनंद पीरामल के माता-पिता अजय और स्वाति पीरामल द्वारा जारी एक संयुक्त मीडिया बयान में कहा गया है कि वे जुड़वां बच्चों के आगमन की घोषणा करते हुए बेहद खुश हैं और वे सभी बहुत खुश हैं। आशीर्वाद और शुभकामनाओं की प्रतीक्षा है। यह उनके जीवन का सबसे महत्वपूर्ण पड़ाव है।

ईशा अंबानी रिलायंस के चेयरमैन मुकेश अंबानी और नीता अंबानी की बेटी हैं। ईशा अंबानी रिलायंस के चेयरमैन मुकेश अंबानी और नीता अंबानी की बेटी हैं। वह वर्तमान में जियो और रिलायंस रिटेल में निदेशक मंडल की सदस्य हैं। बता दें कि साल 2018 में ईशा अंबानी की शादी हेल्थकेयर बिजनेस ग्रुप पीरामल के मालिक अजय पीरामल के बेटे आनंद पीरामल से हुई थी। उनकी शादी देश की सबसे महंगी शादियों की लिस्ट में शामिल है जिसमें देश, बॉलिवुड और दुनियाभर की कई नामचीन हस्तियां शामिल हुई थीं।

ईशा अंबानी के पति आनंद पीरामल राजस्थान से हैं। राजस्थान के झुंझनु जिले में आनंद पीरामल की कोठियां और पैलेस हैं। ईशा की सास स्वाति पीरामल भी पेशे से साइंटिस्ट। ईशा अंबानी की सास ही मुंबई के गोपीकृष्णा पीरामल अस्पताल की संस्थापक हैं। स्वाति पिरामल को 2012 में पद्मश्री सम्मान भी मिल चुका है। ईशा की ननद नंदिनी पिरामल ग्रुप का पूरा कारोबार संभालती हैं।

Jugul Kishor

Jugul Kishor

Content Writer

मीडिया में पांच साल से ज्यादा काम करने का अनुभव। डाइनामाइट न्यूज पोर्टल से शुरुवात, पंजाब केसरी ग्रुप (नवोदय टाइम्स) अखबार में उप संपादक की ज़िम्मेदारी निभाने के बाद, लखनऊ में Newstrack.Com में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। भारतीय विद्या भवन दिल्ली से मास कम्युनिकेशन (हिंदी) डिप्लोमा और एमजेएमसी किया है। B.A, Mass communication (Hindi), MJMC.

Next Story