Lata Mangeshkar Health : अभी ICU में ही रहेंगी लता मंगेशकर, इलाज कर रहे डॉक्टर ने कहा- उनके लिए दुआ करें

देश में कोरोना की तीसरी लहर हर रोज अपने संक्रमण का दायरा बढ़ाते जा रहा है। बीते दिनों इसी वायरस की चपेट में आ गई थीं सुर साम्राज्ञी लता मंगेशकर। कुछ समय पहले डॉक्टरों ने उन्हें आईसीयू (ICU) में भर्ती किया था।

aman
By aman
Published on: 21 Jan 2022 4:31 AM GMT
Lata Mangeshkar Love Story: स्वर कोकिला की अधूरी प्रेम कहानी, नहीं हो पाई थी महाराजा से शादी
X

लता मंगेशकर (फोटो साभार- सोशल मीडिया) 

Lata Mangeshkar Health : देश में कोरोना की तीसरी लहर हर रोज अपने संक्रमण का दायरा बढ़ाते जा रहा है। बीते दिनों इसी वायरस की चपेट में आ गई थीं सुर साम्राज्ञी लता मंगेशकर। कुछ समय पहले डॉक्टरों ने उन्हें आईसीयू (ICU) में भर्ती किया था। ताजा जानकारी ये है कि उनकी हालत को देखते हुए अभी कुछ समय और आईसीयू में ही रखा जाएगा। लता मंगेशकर को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में आठ जनवरी को भर्ती कराया गया था। संक्रमण को देखते हुए उनसे किसी को भी मिलने की अनुमति नहीं दी जा रही है। डॉक्टर ने उनकी अच्छी सेहत के लिए प्रार्थना करने की अपील की है।

'स्वर कोकिला', स्वर साम्राज्ञी आदि कई संबोधनों से जानी जाने वाली लता मंगेशकर जब से हॉस्पिटल में भर्ती हुई हैं, तभी से उनके प्रशंसक और कई फ़िल्मी तथा अन्य क्षेत्रों के सितारे उनकी अच्छी सेहत के लिए दुआ कर रहे हैं। एक बार फिर उनके डॉक्टर प्रतीक समदानी ने उनकी सेहत के बारे में बताते जानकारी देते हुए कहा, कि वह अभी भी आईसीयू में हैं और उनकी हालत स्थिर बनी हुई है। डॉक्टर ने विशेष जानकारी देने से इनकार किया है। साथ, उन्होंने लोगों से अपील की है कि सभी लता ताई के लिए प्रार्थना करें।

कोरोना के साथ निमोनिया ने भी लिया चपेट में

मशहूर गायिका लता मंगेशकर अपने जीवन के 93वें साल में हैं। वे कोरोना के साथ-साथ निमोनिया से भी पीड़ित हैं। उनकी उम्र और बीमारी को ध्यान में रखते हुए उन्हें आईसीयू में ही रखा गया है। उनकी सेहत पर डॉक्टरों की लगातार नजर है।

सालों से दिलों पर राज करती रही हैं लता

लता मंगेशकर का करियर सात दशक पुराना है। लता मंगेशकर ने विभिन्न भारतीय भाषाओं में 30,000 से अधिक गाने गाए हैं। उन्हें भारतीय सिनेमा की महान 'पार्श्व गायिकाओं' में एक माना जाता है। लता मंगेशकर को भारत रत्न, तीन राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार सहित कई अन्य पुरस्कारों से भी नवाजा गया है। उन्होंने मुगल-ए-आज़म, दिल अपना और प्रीत पराई, बंदिनी, बरसात, बैजू बावरा के मशहूर और लोकप्रिय गानों के साथ 'ऐ मेरे वतन के लोगों' जैसे प्रतिष्ठित गीतों को भी गया है। आज देश अपनी इस लोकप्रिय गायिका के लिए दुआ कर रहा है।

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story