×

Maharashtra Band News Today: सड़कों पर छाया सन्नाटा तो कहीं उठा काले धुंए का गुबार, तस्वीरें देखकर हिल उठेगा आपका कलेजा

Maharashtra Band News Today: आज लखीमपुर खीरी हिंसा को लेकर महा विकास अघाड़ी ( कांग्रेस-शिवसेना-एनसीपी ) ने राज्यव्यापी बंद का आह्वान किया। आइए जानते है कि महाराष्ट्र बंद का हाल कैसा रहा।

Network
Newstrack NetworkWritten By Chitra Singh
Published on: 11 Oct 2021 7:32 AM GMT
Maharashtra Bandh
X

महाराष्ट्र बंद (फोटो- सोशल मीडिया)

Maharashtra Band News Today: लखीमपुर खीरी हिंसा मामले (Lakhimpur Hinsa Mamla) को लेकर आज (11 अक्टूबर) महा विकास अघाड़ी (Maha Vikas Aghadi) राज्यव्यापी बंद का आह्वान किया है। इस दौरान मुंबई के बांद्रा और पुणे के एपीएमसी बाजार बंद की तस्वीरें भी सामने आई है।

लखीमपुर खीरी हिंसा (Lakhimpur Kheri violence) विपक्षी पार्टियों ने सत्ता पक्ष के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। एक तरफ जहां लखीमपुर खीरी में विपक्षी ने जहां अपना डेरा जमा लिया है , वहीं महाराष्ट्र की महा विकास अघाड़ी (कांग्रेस, शिवसेना और राकांपा) भी मौके पर चौका मारने से पीछे नहीं हटी। इस घटना (Lakhimpur Kheri ki ghatna) को लेकर कांग्रेस-शिवसेना-एनसीपी (Congress-Shiv Sena-NCP) गठबंधन ने आज महाराष्ट्र बंद (Maharashtra Bandh Today) का आह्वान कर दिया है।

महाराष्ट्र बंद (Maharashtra Bandh 11 Oct) को लेकर मुंबई में राज्य मंत्री और राकांपा नेता नवाब मलिक ने कहा है, "यूपी के लखीमपुर खीरी में किसानों के हत्याओं के खिलाफ आज एमवीए बंद के आह्वान को वामपंथी,ट्रेड यूनियनों और कुछ अन्य दलों का समर्थन मिला है। व्यापक जन समर्थन के साथ पूरे महाराष्ट्र में बंद शांतिपूर्ण ढंग हो रहा है।"

उन्होंने बंद को लेकर आगे कहा, "कुछ जगहों पर पथराव की खबरें आ रही हैं, जो सही नहीं है। किसी को भी इस तरह की गतिविधियों में शामिल नहीं होना चाहिए। हम बस गृह राज्यमंत्री अजय कुमार मिश्रा के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं।" वहीं मीडिया बातचीत करते हुए बाजार प्रशासक मधुकांत गरड़ ने बताया, ''बाजार के व्यापारियों ने बंद का पालन करने का फैसला किया था और किसानों को पहले ही सूचित कर दिया था।''

महाराष्ट्र बंद से परेशान हुई जनता

हालांकि इस बंद के कारण आम जनमानस को भी कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लखीमपुर खीरी की घटना (Lakhimpur Kheri incident hindi) के खिलाफ कांग्रेस-शिवसेना-एनसीपी गठबंधन द्वारा बुलाए गए बंद के कारण मुंबई की आम जनता को परिवहन जैसी कई समस्याओं को सामना करना पड़ रहा है। ऐसी ही समस्या से परेशान एक यात्री ने कहा कि, "मुझे अपने ऑफिस जाना है और मैं पिछले आधे घंटे से यहां बस का इंतज़ार कर रहा हूं।"

महाराष्ट्र बंद का रहा हाल

महाराष्ट्र बंद को लेकर कई हिस्सों में लगातार तस्वीरे सामने आ रही ही हैं। मुंबई के बांद्रा रिक्लेमेशन एरिया में सारी दुकानें बंद नजर आई, वहीं औरंगाबाद शहर के विभिन्न क्षेत्रों सड़कों पर सन्नाटा छाया रहा। वहीं कई इलाकों में आगजनी की खबर भी सामने आई है।

मुंबई में लोकल ट्रेन की सुविधाओं और अत्यावश्यक सेवाओं की छूट दी गई है। हालांकि बस सेवा की भी सुविधा थी। लेकिन कुछ जगह के बस अड्डों पर तोड़फोड़ की खबर सामने आने के बाद बस सेवा को बंद कर दिया गया।

वहीं पुणे में आवश्यक सेवाओं के अलावा सभी सेवाएं ठप होती दिखाई पड़ी। माना जाए तो महाराष्ट्र बंद का सबसे ज्यादा असर पुणे में ही दिखने को मिला। रविवार को बंद के बाद व्यापारियों ने सोमवार (11 अक्टूबर) को दुकानें खोलने का निर्णय लिया। लेकिन स्थानीय शिवसेना कार्यकर्ताओं की मांग के कारण व्यापारी संगठन की ओर से फैसला बदल दिया गया। सोमवार को शाम 4 बजे तक दुकाने बंद करने का फैसला लिया गया।

क्या है मामला

बताते चलें कि कुछ दिनों पहले लखीमपुर खीरी में 4 किसानों सहित 8 लोगों की जान चली गई थी। इस हादसा में अजय कुमार मिश्रा के बेटे आशीष मिश्रा का नाम सामने आया है। यही वजह है कि विपक्ष इस मामले को इतनी हवा दे रहे है और मंत्री के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं।

Chitra Singh

Chitra Singh

Next Story