×

Maharashtra Budget 2023: फडणवीस ने पेश किया 'महा बजट', 1 रुपए में फसल बीमा, शिक्षकों के वेतन में भारी वृद्धि..जानें और क्या?

Maharashtra Budget 2023: डिप्टी सीएम फडणवीस ने महाराष्ट्र विधानसभा में शिंदे सरकार का पहला बजट पेश किया। बजट में शिक्षा, स्वास्थ्य, किसानों और इन्फ्रास्ट्रक्चर पर खास बल दिया है।

aman
Written By aman
Published on: 9 March 2023 10:52 AM GMT (Updated on: 9 March 2023 11:01 AM GMT)
Maharashtra Budget 2023
X

CM Eknath Shinde and Devendra Fadnavis (Social Media)

Maharashtra Budget 2023: महाराष्ट्र की एकनाथ शिंदे (CM Eknath Shinde) और भारतीय जनता पार्टी (BJP) की गठबंधन वाली सरकार ने गुरुवार (09 मार्च) को बजट पेश किया। राज्य के डिप्टी उपमुख्यमंत्री और वित्त मंत्री देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) ने वर्ष 2023-24 के बजट को विधानसभा के पटल पर रखा। महाराष्ट्र में सत्ता परिवर्तन के बाद शिवसेना-बीजेपी गठबंधन सरकार का ये पहला बजट है।महाराष्ट्र विधानसभा का 4 हफ्ते का बजट सत्र 27 फरवरी से शुरू हुआ था जो 26 मार्च तक चलेगा। आज पेश हुए बजट में मध्यम वर्ग को खास ध्यान में रखा गया है।

महाराष्ट्र विधानसभा में दोपहर 2 बजे फडणवीस ने अपना पहला 'महा बजट' पेश किया। इस दौरान उन्होंने संबोधन में कहा, 'मैं सम्मानित और विनम्र महसूस कर रहा हूं। उससे पहले डिप्टी सीएम ने छत्रपति शिवाजी महाराज का आशीर्वाद लिया। देखें महाराष्ट्र सरकार के बजट में क्या रहा खास:--

देवेंद्र फडणवीस पिटारे से किसानों के लिए कई बड़ी घोषणाएं :

- धान किसानों को प्रति हेक्टेयर 15 हजार रुपए की प्रोत्साहन सब्सिडी देने का ऐलान किया।

- इसके अलावा, किसानों के लिए राज्य द्वारा घोषित 'नमो शेतकारी महा सम्मान योजना' के तहत 6000 रुपए की वार्षिक निधि के रूप में दिया जाएगा।

- महाराष्ट्र के किसानों को अब महज 1 रुपए में फसल बीमा मिलेगा।

- अब किसानों पर कोई बोझ नहीं रहेगा। राज्य सरकार उसके किस्त का भुगतान करेगी।

- महाराष्ट्र सरकार 3,312 करोड़ रुपए का भार वहन करेगी।

ड्रोन से होगा ई पंचनामा

- देवेंद्र फडणवीस ने 'महा बजट' में एक अन्य बड़ी घोषणा की। कहा गया कि, अब ड्रोन की मदद से सेटेलाइट के जरिए फसलों का ई- पंचनामा किया जाएगा।

- इसके अलावा, मत्स्य पालन करने वालों को 5 लाख रुपए का बीमा भी दिया जाएगा।

टिकाऊ कृषि-समृद्ध किसान क्षेत्रों के लिए 29,163 Cr. रुपए का प्रावधान :

महाराष्ट्र की शिंदे सरकार ने सतत कृषि-समृद्ध किसान विभागों के लिए 29,163 करोड़ रुपए का आवंटन किया है।

- कृषि विभाग (Agriculture Department) : 3339 करोड़ रुपये

- राहत-पुनर्वास विभाग (Relief-Rehabilitation Department) : 584 करोड़ रुपए

- सहकारिता और विपणन विभाग : 1,106 करोड़ रुपए

- बागवानी विभाग (Horticulture Department) : 648 करोड़ रुपए

- खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग (Food and Civil Supplies Department) : 481 करोड़ रुपए

- पशुपालन, डेयरी, मत्स्य विभाग (Animal Husbandry, Dairy, Fisheries Department) : 508 करोड़ रुपए

- जल संसाधन, लाभार्थी विकास, लवणीय विभाग : 15,066 करोड़ रुपये

- जल आपूर्ति एवं स्वच्छता विभाग : 3545 करोड़ रुपये

- मिट्टी एवं जल संरक्षण विभाग (Soil and Water Conservation Department) : 3886 करोड़ रुपए

शिक्षकों के वेतन में भारी वृद्धि का ऐलान :

महाराष्ट्र सरकार के बजट में शिक्षाकर्मियों के वेतन में भारी वृद्धि की जा रही है।

- शिक्षाकर्मियों के वेतन में औसत वृद्धि 10 हजार रुपए की गई है।

- प्राथमिक तथा उच्च प्राथमिक शिक्षा कर्मचारी के वेतन में 6000 से 16,000 रुपए तक वृद्धि होगी।

- माध्यमिक शिक्षा कर्मचारी के वेतन में 8,000 से 18,000 रुपए तक की बढ़ोतरी।

- वहीं, उच्च माध्यमिक शिक्षा कर्मचारी के वेतन में 9,000 से 20,000 रुपए तक वृद्धि का प्रावधान है।

- पीएम श्री स्कूल : 5 साल में 816 स्कूल/1534 करोड़ रुपए

Maharashtra Budget 2023: सीनियर सिटीजन के लिए हर शहर में 'वीरंगुला केंद्र'

- वरिष्ठ नागरिकों के लिए हर शहर में वीरंगुला केंद्र (Virangula Kendra) खोला जाएगा।

- वयोश्री योजना (Vayoshri Yojana) को विस्तार देने का ऐलान हुआ है।

- सीनियर सिटीजन के लिए हर नगर पालिका क्षेत्र में वीरंगुला केंद्र की स्थापना की जाएगी।

- वरिष्ठ नागरिकों को चिकित्सा उपकरण सहित अन्य सुविधाएं दी जाएंगी।

Maharashtra Budget 2023: महात्मा फुले आरोग्य योजना की सीमा बढ़ी

- महात्मा फुले स्वास्थ्य योजना की सीमा 1.5 लाख रुपए से 5 लाख रुपए कर दी गई है।

- सरकार ने बजट में बड़ा ऐलान किया है।

यूनिवर्सिटी तथा शैक्षणिक संस्थानों को 500 करोड़ रुपए के अनुदान की घोषणा

महाराष्ट्र में विश्वविद्यालयों तथा शैक्षणिक संस्थानों को 500 करोड़ रुपए के अनुदान की घोषणा की गई है।

- डेक्कन कॉलेज पोस्टग्रेजुएट एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट (Deccan College Postgraduate and Research Institute), पुणे

- राष्ट्रसंत तुकडोजी महाराज विश्वविद्यालय (Rashtrasant Tukdoji Maharaj University), नागपुर

- गवर्नमेंट विदर्भ इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस (Government Vidarbha Institute of Science), अमरावती

- कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग (college of engineering), पुणे

- गोंडवाना विश्वविद्यालय (Gondwana University), गढ़चिरौली

- पुण्यश्लोक अहिल्यादेवी होलकर विश्वविद्यालय (Punyashlok Ahilyadevi Holkar University), सोलापुर

- डॉ. होमी भाभा स्टेट यूनिवर्सिटी (Dr. Homi Bhabha State University)

-मुंबई विश्वविद्यालय (Mumbai University)

-लक्ष्मी नारायण इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, नागपुर को अभिमत विद्यापीठ का दर्जा देकर

-उपरोक्त सभी संस्थानों को 500 करोड़ रुपये का विशेष अनुदान

-महाराष्ट्र नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी (Maharashtra National Law University), नागपुर को भवन निर्माण के लिए फंड

एसटी यात्रा में महिलाओं को टिकट की कीमत में 50% की छूट

- महाराष्ट्र बजट 2023 में ST यात्रा में महिलाओं के लिए टिकट की कीमत में कुल 50 फीसदी की छूट का ऐलान किया गया है।

बजट में प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने की घोषणा:

फडणवीस ने 3 साल के लिए 1,000 करोड़ रुपए के फंड प्रावधान की घोषणा की गई है।

- प्राकृतिक खेती (Natural Farming) को बढ़ावा देंगे।

- 3 साल में 25 लाख हेक्टेयर को जैविक खेती (Organic farming) के दायरे में लाएंगे। - 1000 जैव इनपुट स्रोत केंद्र स्थापित करेंगे।

- डॉ. पंजाबराव देशमुख जैविक खेती मिशन (Dr. Punjabrao Deshmukh Organic Farming Mission) का विस्तार।

- 3 साल में 1000 करोड़ रुपये का फंड।

पुरंदर में बनेगा नया अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा (International Airport)

महाराष्ट्र में आज पेश हुए बजट में नए अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के विकास के लिए धन का आवंटन हुआ है।

- शिरडी हवाई अड्डे (Shirdi Airport) पर नया यात्री टर्मिनल बनाया जाएगा। जिस पर 527 करोड़ रुपए खर्च होंगे।

- छत्रपति संभाजीनगर हवाई अड्डा भूमि अधिग्रहण पर 734 करोड़ रुपए आवंटित।

- नागपुर अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे (Nagpur International Airport) का विस्तार।

- पुरंदर में नया अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा

- नागपुर में मिहान परियोजना के लिए 100 करोड़।

-बेलोरा (अमरावती), शिवनी (अकोला) एयरपोर्ट में 100 करोड़ के विकास कार्य।

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story