×

Maharashtra Cabinet Expansion: एकनाथ शिंदे सरकार में दागियों को मंत्री बनाने पर विपक्ष हमलावर, NCP का सवाल

Maharashtra Cabinet Expansion: महाराष्ट्र में CM एकनाथ शिंदे के मंत्रिमंडल का आज विस्तार हुआ है। लेकिन, कथित दागी नेताओं को मंत्री बनाये जाने पर विपक्षी पार्टी NCP, कांग्रेस और शिवसेना ने कड़ा प्रहार किया है।

Neel Mani Lal
Written By Neel Mani Lal
Published on: 9 Aug 2022 9:44 AM GMT
opposition parties attacks after maharashtra cabinet expansion devendra fadnavis cm eknath shinde
X

maharashtra cabinet expansion

Maharashtra Cabinet Expansion : महाराष्ट्र (Maharashtra) में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (CM Eknath Shinde) के बहुप्रतीक्षित मंत्रिमंडल विस्तार में कथित दागी नेताओं को मंत्री बनाये जाने पर विपक्षी दलों ने कड़ा प्रहार किया है। विपक्षी राकांपा (NCP), कांग्रेस (Congress) और शिवसेना (Shiv Sena) ने विभिन्न आरोपों का सामना करने के बावजूद संजय राठौड़, विजय कुमार गावित, अब्दुल सत्तार और तानाजी सावंत सहित विधायकों को मंत्रिमंडल में शामिल करने के लिए एकनाथ शिंदे की कस कर खिंचाई की है।

भाजपा (BJP) नेता चित्रा वाघ (Chitra Wagh) और शिवसेना नेता किशोरी पेडनेकर ने संजय राठौड़ को मंत्री पद देने के लिए शिंदे पर अलग से हमला बोला है। संजय राठौड़ को पुणे की एक महिला की मौत के संबंध में गंभीर आरोपों के बाद महा विकास अघाड़ी सरकार में वन मंत्री के रूप में इस्तीफा देना पड़ा था। चित्रा वाघ ने कहा है कि वह अपनी लड़ाई जारी रखेंगी क्योंकि उन्हें न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की टीम का विस्तार मंगलवार को यहां 18 नए मंत्रियों के साथ किया गया।

टीईटी घोटाला (TET scam)

मंत्री बने अब्दुल सत्तार (Abdul Sattar) की बेटियों के नाम 'कैश-फॉर-मार्क्स घोटाले' में आये हैं। 2019- 20 की शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) में कथित धांधली के मामले में अयोग्य ठहराए गए और प्रतिबंधित किए गए 7,880 उम्मीदवारों की सूची में उनकी तीन बेटियों और एक बेटे का नाम शामिल है। ठाकरे सरकार (Thackeray Government) में सत्तार राजस्व राज्य मंत्री थे, लेकिन उन्होंने ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना को छोड़ दिया। सत्तार एकनाथ शिंदे खेमे में चले गए। राकांपा, कांग्रेस और ठाकरे गुट ने इस संबंध में जांच की मांग की है।

मेरे और मेरे परिवार के खिलाफ साजिश

दूसरी ओर, सत्तार ने आरोपों से इनकार करते हुए कहा है, कि वह इस बात की जांच की मांग करेंगे। उनकी दो बेटियों के नाम सूची में कैसे आए। उन्होंने दावा किया, कि उनका बेटा कभी परीक्षा में नहीं बैठा, लेकिन अपनी तीसरी बेटी के बारे में सत्तार ने गोलमोल जवाब दिया। उन्होंने आरोप लगाया, 'मेरे और मेरे परिवार के खिलाफ साजिश रची गई है।' अब्दुल सत्तार ने घोषणा की है कि वह अयोग्य उम्मीदवारों की सूची में अपनी बेटियों के नाम शामिल करने के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू करेंगे।

गावित पर आय से अधिक संपत्ति के आरोप

राज्य के पूर्व मेडिकल शिक्षा मंत्री डॉ. विजय कुमार गावित पर आय से अधिक संपत्ति को लेकर आरोप हैं। 2014 में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने बॉम्बे हाईकोर्ट में स्पष्ट किया था कि गावित के खिलाफ लगाए गए आरोप प्रथम दृष्टया तथ्यपूर्ण नजर आ रहे है।

NCP ने शिंदे गुट के दागी नेताओं पर उठाए सवाल

मंत्रिमंडल विस्तार के पहले ही राकांपा प्रवक्ता महेश तापसे ने शिंदे गुट के दागी नेताओं पर सवाल उठाए थे। उन्होंने कहा था कि बीजेपी को स्पष्ट करना चाहिए कि दागी नेताओं के खिलाफ क्या कार्रवाई की जाएगी। महेश तापसे ने कहा, 'शिंदे गुट में कई ऐसे हैं जिनके खिलाफ जांच एजेंसी की जांच चल रही है, लेकिन भाजपा आज उन पर चुप है।' राकांपा नेता ने यह भी कहा कि राकांपा विपक्ष के रूप में रचनात्मक रूप से काम करना जारी रखेगी।

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story