Election 2024 : कांग्रेस ने महाराष्ट्र और झारखंड चुनाव के लिए उम्मीदवारों की सूची जारी की

Election 2024 : महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी तापमान तेज हो गया है। इसी कड़ी में कांग्रेस ने महाराष्ट्र और झारखंड चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है।

Network
Newstrack Network
Published on: 24 Oct 2024 4:04 PM GMT (Updated on: 24 Oct 2024 4:53 PM GMT)
Election 2024 : कांग्रेस ने महाराष्ट्र और झारखंड चुनाव के लिए उम्मीदवारों की सूची जारी की
X

Election 2024 : महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी तापमान तेज हो गया है। इसी कड़ी में कांग्रेस ने महाराष्ट्र (Maharashtra Election 2024) के लिए 48 और झारखंड चुनाव (Jharkhand Election 2024) के लिए सात उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। कांग्रेस ने महाराष्ट्र के लिए पहली और झारखंड के लिए दूसरी सूची जारी की है।

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव को कांग्रेस ने 48 प्रत्याशियों के नामों की पहली सूची जारी की है। इस सूची में कांग्रेस के कई बड़े नेताओें के नाम शामिल है। पूर्व मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण को कराड साउथ से और पूर्व ऊर्जा मंत्री नितिन राउत को नागपुर नॉर्थ से टिकट दिया है। वहीं, सकोली से नानाभाऊ पटोले को और हड़गांव से माधव राव पाटिल को उम्मीदवार बनाया है।

जानिए किसे कहां से मिला टिकट?

1. शहाड़ा - राजेंद्र कुमार गावित

2. नंदुरबार - किरन तड़ावी

3. नवापुरा - कृष्णकुमार नाईक

4. सकड़ी - प्रवीण चौरे

5. धुले रूरल - कुणाल पाटिल

6. रावेर - धनंजय चौधरी

7. मल्कापुर - राजेश इकाड़े

8. चिखली - राहुल बौंदरे

9. रिसोड़ - अमित जनक

10. धमनगांव रेलवे सीट - वीरेंद्र जगताप

11. अमरावती - सुनील देशमुख

12. अचलपुर - अनिरुद्ध देशमुख

13. देवली - रंजीत कांबले

14. नागपुर साउथ वेस्ट - प्रफुल गुदाढ़े

15. नागपुर सेंट्रल - बंटी शेल्के

16. नागपुर वेस्ट - विकास ठाकरे

17. नागपुर नॉर्थ - नितिन राउत

18. सकोली - नानाभाऊ पटोले

19. गोंदिया - गोपालदास अग्रवाल

20. रजूरा - सुभाष धोते

21. ब्रह्मपुरी - विजय वडेट्टीवार

22. चिमूर - सतीश वारजुकर

23. हड़गांव - माधवराव पाटिल

24. भोकर सीट - तिरुपति कोंडेकर

25. नायगांव - मिनल पाटिल

26. पथरी - सुरेश वरपुडकर

27. फुलांबरी - विलास केशवराव

28. मीरा भयंदर - सैयद मुजफ्फर हुसैन

29. मलाड वेस्ट - असलम शेख

30. चांदीवली - मो. आरिफ खान

31. धारावी - डॉ. ज्योति गायकवाड़

32. मुंबादेवी - आमिन पटेल

33. पुरंदर - संजय जगताप

34. भोर - संग्राम थोप्टे

35. किस्बा पेठ - रविंद्र हेमराज

36. संगामनेर - विजय थोराट

37. शिरडी - प्रभावती घोगड़े

38. लातूर रूरल - धीरज देशमुख

39. लातूर सिटी - अमित देशमुख

40. अक्कालकोट - सिद्धाराम म्हात्रे

41. कोल्हापुर साउथ - रितुराज पाटिल

42. कारवीर - राहुल पाटिल

43. हातकणंगले- राजू जयंतराव अवले

44. पलुस कड़ेगांव - डॉ. विश्वजीत पतंगराव कदम

45. जत - विक्रम सिंह बालासाहेब सावंत

46. नागपुर नॉर्थ - नितिन राउत

47. कराड साउथ - पृथ्वीराज चव्हाण

48. अक्कलकुवा - एडवोकेट केसी पडावी

झारखंड के लिए ये उम्मीदवार उतारे

वहीं, कांग्रेस ने झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए दूसरी सूची जारी की है, इसमें सात उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं।

1. पाकुड़ - निशात आलम

2. बरही - अरुण साहू

3. कांके - सुरेश कुमार बैठा

4. पांकी - लाल सूरज

5. डॉल्टनगंज - केएन त्रिपाठी

6. बिश्रामपुर - सुधीर कुमार चंद्रवंशी

7. छतरपुर - राधा कृष्ण किशोर

Rajnish Verma

Rajnish Verma

Content Writer

वर्तमान में न्यूज ट्रैक के साथ सफर जारी है। बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की। मैने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत इंडिया एलाइव मैगजीन के साथ की। इसके बाद अमृत प्रभात, कैनविज टाइम्स, श्री टाइम्स अखबार में कई साल अपनी सेवाएं दी। इसके बाद न्यूज टाइम्स वेब पोर्टल, पाक्षिक मैगजीन के साथ सफर जारी रहा। विद्या भारती प्रचार विभाग के लिए मीडिया कोआर्डीनेटर के रूप में लगभग तीन साल सेवाएं दीं। पत्रकारिता में लगभग 12 साल का अनुभव है। राजनीति, क्राइम, हेल्थ और समाज से जुड़े मुद्दों पर खास दिलचस्पी है।

Next Story