TRENDING TAGS :
Maharashtra Election 2024 : कांग्रेस ने महाराष्ट्र चुनाव के लिए उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी की
Maharashtra Election 2024 : कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की अध्यक्षता में आयोजित 'केंद्रीय चुनाव समिति' की बैठक में महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट सूची जारी की गई है।
Kharge's EAGLE group for monitor Election Commission
Maharashtra Election 2024 : महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी तापमान तेज हो गया है। इसी कड़ी में कांग्रेस ने अपने उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी की है। इस सूची में 16 सीटों पर प्रत्याशियों के नामों का ऐलान किया गया है। इससे पहले कांग्रेस ने पहली सूची में 48 और दूसरी सूची में 23 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया था। अब तक कुल मिलाकर 87 सीटों पर प्रत्याशियों का ऐलान किया जा चुका है। पहली सूची में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नाना पटोले, पूर्व मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण को टिकट दिया गया था।
इन्हें दिया गया टिकट
1. खामगांव - राणा दलीपकुमार सनादा
2. मेलघाट - डॉ. हेमंत नंदा चिमोटे
3. गढ़चिरौली - मनोहर तुलसीराम पोरेटी
4. दिग्रास - माणिकराव ठाकरे
5. नांदेड़ दक्षिण - मोहनराव मारोतराव अंबाडे
6. डेगलूर - निवृत्तिराव कोंडीबा कांबले
7. मुखेड़ - हनमंतराव वेंजकटराव पाटिल
8. मालेगांव सेंट्रल - इजाज बेग अजीज बेग
9. चंदवड - शिरीषकुमार वसंतराव कोटवाल
10. इगतपुरी - लकीभाऊ भीका जाधव
11. भिवंडी पश्चिम - दयानंद मोतीराम चोरघे
12. अंधेरी पश्चिम - सचिन सावंत
13. वांद्रे पश्चिम - आसिफ जकारिया
14. तुलजापुर - कुलदीप धीरज अप्पासाहेब कदम पाटिल
15. कोल्हापुर उत्तर - राजेश भारत लाटकर
16. सांगली - पृथ्वीराज गुलाबराव पाटिल
कब हैं चुनाव 2024
महाराष्ट्र की 288 विधानसभा सीटों पर चुनाव हो रहे हैं। यहां एक ही चरण में 20 नवंबर को सभी 288 सीटों के लिए मतदान होना है। इसके बाद 23 नवंबर को नतीजे घोषित हो जाएंगे।
एमवीए में सीटों का बंटवारा
वहीं एमवीए में सीटों का बंटवारा हो गया है। यह बंटवारा 85-85-85 के फॉर्मूला पर हुआ है। यानी उद्धव गुट को 85, शरद पवार गुट को 85 और कांग्रेस को 85 सीटों पर अपने-अपने उम्मीदवार उतारने हैं। वहीं बची सीटों पर एमवीए की सहयोगी पार्टियां अपने उम्मीदवार उतार सकती हैं।