Maharashtra Election 2024 : 'शुरू हुई बदलाव की बरसात, महाराष्ट्र के दुश्मन होंगे साफ़', पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने भरी हुंकार

Maharashtra Election 2024 : महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव 2024 को लेकर बिगुल बज चुका है। इसी कड़ी उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव महाराष्ट्र के दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे हैं।

Network
Newstrack Network
Published on: 18 Oct 2024 4:54 PM GMT (Updated on: 18 Oct 2024 5:21 PM GMT)
Maharashtra Election 2024 : शुरू हुई बदलाव की बरसात, महाराष्ट्र के दुश्मन होंगे साफ़, पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने भरी हुंकार
X

Maharashtra Election 2024 : महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव 2024 को लेकर बिगुल बज चुका है। इसी कड़ी उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव महाराष्ट्र के दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे हैं। यहां उन्होंने नासिक के मालेगांव में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी पर करारा प्रहार किया है।

महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव का ऐलान होने के बाद समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने मालेगांव में भारी बारिश के बीच पहली चुनावी जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने बीजेपी गठबंधन पर हमला बाेलते हुए कहा कि यह सरकार जनता के हितों की अनदेखी कर रही है और गरीबों के साथ धोखा कर रही है।

एनकाउंटर और बुलडोजर नीति पर उठाए सवाल

उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में जैसे उत्तर प्रदेश ने भारतीय जनता पार्टी का सफाया कर दिया है, वैसे ही यहां की जनता भी इनका सफाया करेगी। उन्होंने बीजेपी सरकार की नीतियों की आलोचना करते हुए जन विरोधी करार दिया है। उन्होंने यहां उत्तर प्रदेश सरकार की एनकाउंटर नीति और बुलडोजर कार्रवाई पर सवाल उठाया और कहा कि ये राजनीति के खिलाफ है।

इस दौरान अखिलेश यादव के साथ प्रदेश अध्यक्ष अबू आजमी और सपा सांसद इकरा चौधरी भी मौजूद थीं। उन्होंने सपा प्रत्याशी निहाल अहमद के समर्थन में सभा को संबोधित किया और जनता से वोट करने की अपील की है। इस दौरान भारी वर्षा के बावजूद बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

वहीं, चुनावी रैली के बाद सपा नेता अखिलेश यादव ने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर जनसभा की तस्वीरें साझा की और महाराष्ट्र सरकार पर निशाने साधते हुए लिखा, शुरू हुई बदलाव की बरसात, महाराष्ट्र के दुश्मन होंगे साफ़।

2019 में दो सीटों पर मिली थी जीत

बता दें कि लोकसभा चुनाव - 2024 में उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी को मिली अप्रत्याशित जीत ( कुल 80 में 37 सीट) के बाद से उत्साहित दिख रहे अखिलेश यादव महाराष्ट्र में अपनी जमीन तलाश रहे हैं और संगठन को मजबूत बनाने के लिए जुटे हुए हैं। यहां वह इंडिया गठबंधन (कांग्रेस, एनसीपी शरद पवार और शिवसेना उद्धव ठाकरे यानी महाविकास अघाड़ी) के साथ मिलकर चुनाव लड़ना चाहते हैं। वह यहां गठबंधन के तहत यहां 12 सीटों की मांग कर रहे हैं।

बीते 2019 के विधानसभा चुनाव में सपा ने सात सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारे थे, उनमें से दो प्रत्याशियों ने जीत हासिल की थी। अन्य पांच सीटों पर उनके प्रत्याशियों की जमानत जब्त हो गई थी। गौरतलब है कि महाराष्ट्र की कुल 288 विधानसभा सीटों पर एक चरण में 20 नवंबर को मतदान होना है, जबकि वोटों की गिनती 23 नवंबर को होगी।

Rajnish Verma

Rajnish Verma

Content Writer

वर्तमान में न्यूज ट्रैक के साथ सफर जारी है। बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की। मैने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत इंडिया एलाइव मैगजीन के साथ की। इसके बाद अमृत प्रभात, कैनविज टाइम्स, श्री टाइम्स अखबार में कई साल अपनी सेवाएं दी। इसके बाद न्यूज टाइम्स वेब पोर्टल, पाक्षिक मैगजीन के साथ सफर जारी रहा। विद्या भारती प्रचार विभाग के लिए मीडिया कोआर्डीनेटर के रूप में लगभग तीन साल सेवाएं दीं। पत्रकारिता में लगभग 12 साल का अनुभव है। राजनीति, क्राइम, हेल्थ और समाज से जुड़े मुद्दों पर खास दिलचस्पी है।

Next Story