×

महाराष्ट्र में भीषण बारिश का कहर, महाड में 3 जगहों पर भूस्खलन, 36 की दर्दनाक मौत, कई लापता

Maharashtra News: रायगढ़ जिले के महाड में तीन जगहों पर भूस्खलन होने से 36 लोगों की मौत हो गई है।

Network
Newstrack NetworkPublished By Shreya
Published on: 23 July 2021 8:59 AM GMT (Updated on: 23 July 2021 9:34 AM GMT)
महाराष्ट्र में भीषण बारिश का कहर, महाड में 3 जगहों पर भूस्खलन, 36 की दर्दनाक मौत, कई लापता
X
घटनास्थन पर बचाव कार्य करती रेस्क्यू टीम (फोटो साभार- ट्विटर)

Maharashtra News: महाराष्ट्र में बीते कुछ दिनों से आफत की बारिश (Maharashtra Rain) जारी है। लगातार हो रही भारी वर्षा की वजह से कई जिलों में बुरे हालात पैदा हो गए हैं। राज्य में कई नदियां उफान पर हैं तो कई जगहों पर सड़कों पर पानी भर गया है, साथ ही ऐसे कई इलाके हैं जहां पर बाढ़ की स्थिति बनी हुई है। इस बीच मुंबई से सटे रायगढ़ जिले (Raigarh) के महाड (Mahad) में तीन जगहों पर भूस्खलन (Landslide) होने की खबर सामने आई है।

मिली जानकारी के मुताबिक, रायगढ़ जिले के महाड में तीन जगहों पर भूस्खलन होने की वजह से कई घर दब गए हैं, जिसके चलते कम से कम 36 लोगों की मौत होने की खबर है। यहां के तलई में 32, साखर सुतार वाड़ी में चार लोगों की मौत हो गई है। वहीं इन दोनों जगहों से करीब 15 लोगों को रेस्क्यू भी किया गया है। इसके अलावा करीब 35 लोगों की तलाश की जा रही है।

आपको बता दें कि महाड में सावित्री नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है, जिसके चलते सब कुछ पानी में डूबता जा रहा है। वहीं, इस बुरे हालात से बचने के लिए प्रशासन NDRF और कोस्टगार्ड की मदद ले रहा है। साथ ही लोगों के बचाव के लिए नौसेना की टीम भी लगाई गई है।

मौके पर बचाव कार्य जारी (फोटो साभार- सोशल मीडिया)

मुंबई में बिल्डिंग गिरने से 7 की मौत

वहीं दूसरी ओर मुंबई के गोवंड़ी इलाके में भीषण बारिश की वजह से दर्दनाक हादसा हो गया, जिसमें करीब 7 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। दरअसल, यहां पर एक बिल्डिंग देखते ही देखते भरभराकर गिर गई, जिसमें दबकर 7 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। मुंबई पुलिस के की मानें तो यह घटना गोवंडी के शिवाजी नगर इलाके में हुई है जहां एक मकान बारिश के चलते गिर गई।

दोस्तों देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shreya

Shreya

Next Story