×

Nashik Bus Accident: बस के अंदर जिंदा जले 11 लोगों की मौत, कई यात्री जख्मी, हादसे से दहला देश

Maharashtra Nashik Bus Accident:नासिक में बीते दिन शुक्रवार-शनिवार की रात के दौरान ये भीषण हादसा हुआ। इस भीषण हादसे में बस में सवार 11 लोगों की मौके पर मौत हो गई। जबकि बस में सवार कई यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।

Vidushi Mishra
Published on: 8 Oct 2022 3:20 AM GMT (Updated on: 8 Oct 2022 3:21 AM GMT)
Maharashtra Nashik Bus Accident
X

महाराष्ट्र नासिक बस दुर्घटना (फोटो-सोशल मीडिया)

Maharashtra Nashik Bus Accident: शनिवार सुबह की बड़ी खबर आ रही है। महाराष्ट्र के नासिक में बीती देर रात भयानक दर्दनाक हादसा हो गया। इस भीषण हादसे में पूरी की पूरी बस ही आग के हवाले हो गई। बस में कई यात्री सवार थे। जिनमें से करीब 11 लोगों की मौत हो गई। भीषण हादसे की खबर मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने तुरंत फायर ब्रिगेड की मदद से आग को बुझाने में कामयाबी हासिल की। इसके बाद बस में फंसे यात्रियों को निकाला गया।

नासिक में बीते दिन शुक्रवार-शनिवार की रात के दौरान ये भीषण हादसा हुआ। इस भीषण हादसे में बस में सवार 9 लोगों की मौके पर मौत हो गई। जबकि बस में सवार कई यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। फिलहाल हादसास्थल पर पहुंची पुलिस ने तुरंत ही मौके पर आग को बुझा दिया। नहीं तो ये आग बस में सवार सभी लोगों के लिए आग का काल भी बन सकती थी।

हादसे के बारे में स्थानीय पुलिस का कहना है कि शुरुआत में इस हादसे में 9 लोगों के मारे जाने की खबर मिली है। लेकिन फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर बस में लगी आग को बुझाया है। इसके बाद पुलिस और फायर ब्रिगेड दोनों ने साथ मिलकर बस से यात्रियों को निकाला। बताया जा रहा है कि ये भयानक हादसा नासिक-औरंगाबाद हाईवे पर बीच रात को हुआ था।

नासिक औरंगाबाद से रात में यात्रियों से भरी लग्जरी बस जा रही थी। तभी ये दर्दनाक हादसा हो गया। फिलहाल हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए लोगों को अस्पताल भेज दिया गया है। वहीं नासिक पुलिस द्वारा बस से रेस्क्यू किए गए लोगों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया है। पुलिस का कहना है कि बस हादसे में मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है।

हालांकि अभी ये हादसा किस वजह से हुआ इस बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है।

Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story