×

Amruta Fadnavis: सुर्ख़ियों में क्यों हैं देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता, किसने की 1 Cr. रुपए रिश्वत की पेशकश?

Amruta Fadnavis News: महाराष्ट्र की राजनीति में उस समय बड़ा बवाल मच गया जब डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता फडणवीस ने एक डिजाइनर पर उन्हें रिश्वत देने का आरोप लगाया।

Aman Kumar Singh
Published on: 16 March 2023 8:52 PM GMT (Updated on: 16 March 2023 9:10 PM GMT)
Amruta Fadnavis: सुर्ख़ियों में क्यों हैं देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता, किसने की 1 Cr. रुपए रिश्वत की पेशकश?
X
डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस पत्नी अमृता फडणवीस के साथ (Social Media)

Amruta Fadnavis News: महाराष्ट्र की राजनीति में गुरुवार (16 मार्च) को उस वक्त बड़ा सियासी बवाल मचा जब डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस (Deputy CM Devendra Fadnavis) की पत्नी अमृता फडणवीस (Amruta Fadnavis) ने एक डिजाइनर पर उन्हें रिश्वत की पेशकश का आरोप लगाया। मुंबई पुलिस ने अब उस डिजाइनर को गिरफ्तार कर लिया है। इस डिजाइनर का नाम अनिक्षा (Designer Aniksha) है। ये कई महीनों से अमृता के संपर्क में थी।

आपको बता दें कि, अनिक्षा नाम की इस डिजाइनर ने अप्रत्यक्ष रूप से महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री की पत्नी अमृता फडणवीस को धमकी भी दी। बताया जाता है साजिशन अमृता को 1 करोड़ रुपए रिश्वत की पेशकश की गई थी। धमकी के बाद ही अमृता फडणवीस ने नजदीकी पुलिस स्टेशन पहुंच केस दर्ज करवाया था। आरोपी अनिक्षा बीते 16 महीने से अमृता के संपर्क में थी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, आरोपी महिला और उसके पिता ने अमृता फडणवीस (Amruta Fadnavis)को एक क्राइम में मदद मांगने वाले सट्टेबाजों के बारे में जानकारी देने की पेशकश की थी।

कौन है डिजाइनर अनिक्षा?

आपको बता दें, डिजाइनर अनिक्षा सट्टेबाज अनिल जयसिंघानी (Anil Jaisinghani) की बेटी है। अनिल जयसिंघानी पर भी कई मामलों में केस दर्ज हैं। अनिल पर महाराष्ट्र (Maharashtra), गोवा (Goa) और असम (Assam) में सरकारी अधिकारियों को धमकी देने, धोखा देने सहित कई मामले पहले से दर्ज हैं। अनिक्षा खुद लॉ ग्रेजुएट है। ये उल्हासनगर की रहने वाली है।

सदन में ये बोले फडणवीस

इस पूरे मामले पर महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने भी बयान दिया था। उन्होंने इसे 'राजनीतिक साजिश' (political conspiracy) करार दिया था। उन्होंने ये भी कहा था कि, उन्हें रिश्वत मामले में फंसाने के लिए ये सब साजिश रची गई है। महाराष्ट्र विधानसभा में देवेंद्र फडणवीस ने कहा, 'सरकार बदलने के बाद डिजाइनर अनिक्षा ने सटोरियों के साथ अपने संबंधों के बारे में अमृता को बताया। उसने अमृता फडणवीस से कहा था कि वह सटोरियों की जानकारी उन्हें देगी। इसके बाद अधिकारी छापे मारेंगे। उसे दोनों तरफ से पैसे मिलेंगे। इतना ही नहीं, डिजाइनर ने ये भी संकेत दिए थे कि उसके पिता के खिलाफ दर्ज केस वापस नहीं लिए गए, तो वह मुझे फंसा देगी।'

अमृता फडणवीस की शिकायत पर महाराष्ट्र पुलिस (Maharashtra Police) ने आरोपी डिजाइनर अनिक्षा को गिरफ्तार कर लिया। अब डिजायनर से सवाल-जवाब किया जाएगा। उसके जवाब इस केस की दिशा तय करेगी।

Aman Kumar Singh

Aman Kumar Singh

Next Story