×

Maharashtra: महाराष्ट्र सरकार की बड़ी कार्रवाई, मुंबई पुलिस के पूर्व कमिश्नर परमबीर सिंह को किया गया सस्पेंड

Maharashtra News In Hindi: महाराष्ट्र सरकार ने होमगार्ड्स के महानिदेशक और मुंबई पुलिस के पूर्व कमिश्नर परमबीर सिंह को सस्पेंड कर दिया है।

Network
Newstrack NetworkPublished By Shreya
Published on: 2 Dec 2021 12:44 PM GMT (Updated on: 2 Dec 2021 1:10 PM GMT)
Maharashtra: महाराष्ट्र सरकार की बड़ी कार्रवाई, मुंबई पुलिस के पूर्व कमिश्नर परमबीर सिंह को किया गया सस्पेंड
X

परमबीर सिंह (फोटो साभार- सोशल मीडिया) 

Maharashtra News In Hindi: महाराष्ट्र से इस वक्त की एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां पर होमगार्ड्स के महानिदेशक और मुंबई पुलिस के पूर्व कमिश्नर परमबीर सिंह (Param Bir Singh Suspended) को उद्धव ठाकरे सरकार (Uddhav Thackeray Government) ने सस्पेंड कर दिया है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने बुधवार की शाम यह कार्रवाई की है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मुंबई पुलिस के पूर्व कमिश्नर परमबीर सिंह पर आरोप है कि उन्होंने सर्विस रूल का उल्लंघन किया है। सूत्रों का कहना है कि परमबीर सिंह ने छुट्टी खत्म होने के बाद भी ड्यूटी पर नहीं लौटे और ना ही इस संबंध में महाराष्ट्र गृह मंत्रालय से सम्पर्क किया। जिसके बाद गृह विभाग ने उनसे कई बार संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन संपर्क ना होने के बाद उनके खिलाफ यह कार्रवाई की गई है।

मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे (फोटो साभार- सोशल मीडिया)

सीएम ने दिया निलंबन का आदेश

गुरुवार को महाराष्ट्र सरकार ने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे (CM Uddhav Thackeray) के आदेश पर मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह (Param Bir Singh Suspended) को सस्पेंड कर दिया है। परमबीर सिंह और एक अन्य डीसीपी रैंक के अधिकारी के निलंबन का आदेश देते हुए महाराष्ट्र सरकार (Maharashtra Government) ने राज्य के वर्तमान डीजीपी को आगे की कार्यवाही सुनिश्चित करने के लिए निर्देशित कर दिया गया है।

रीढ़ की सर्जरी के चलते अस्पताल में भर्ती रहने के कुल तीन सप्ताह बाद मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने पुनः कार्यभार संभालते ही परमबीर सिंह के निलंबन के आदेश को मंजूरी दे दी है। बीते कई दिनों से इस मामले में कार्यवाही की प्रक्रिया जारी थी तथा लगातर मामले को लेकर पूछताछ और जांच की जा रही थी। अंतिम फैसले के तौर पर मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के पास मामला लंबित था, जिसपर आज ही मुख्यमंत्री ने हस्ताक्षर कर पूर्व मुम्बई पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह के निलंबन का आदेश जारी कर दिया है।

जानें क्या है पूरा मामला

परमबीर सिंह पर महाराष्ट्र में रंगदारी के कुल 5 मामले हैं। इन मामलों की जांच के लिए मुम्बई पुलिस ने एक विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया था। परमबीर सिंह कई महीनों तक गायब रहे तथा उनसे किसी का कोई भी संपर्क नहीं हो पा रहा था। फिलहाल इस अवधि के पश्चात बीते गुरुवार को परमबीर सिंह मुम्बई पहुंचे, जिसके बाद मुम्बई क्राइम ब्रांच द्वारा उनसे कई घण्टों तक जबरन रंगदारी के मामलों में पूछताछ की। इन रंगदारी के मामलों में परमबीर सिंह के अलावा वरिष्ठ निरीक्षक प्रदीप शर्मा और सहायक पुलिस निरीक्षक सचिन वाजे को भी गिरफ्तार किया गया था।

परम बीर सिंह ने महाराष्ट्र के तत्कालीन गृह मंत्री अनिल देशमुख पर आरोप लगाते हुए कहा था कि गृह मंत्री ने उन्हें ₹100 करोड़ की रंगदारी अथवा जबरन वसूली करने के लिए कहा था। परमबीर सिंह के इन आरोपों के बाद अनिल देशमुख के खिलाफ भ्रष्टाचार के मामले दर्ज़ कर जांच की जा रही है।

डीजीपी को निलंबन के लिए किया गया निर्देशित

महाराष्ट्र के वर्तमान गृह मंत्री दिलीप वालसे पाटिल ने परमबीर सिंह से संबंधित मामले को संज्ञान में लेते हुए उनके निलंबन का आदेश दे दिया था तथा आदेश पर सिर्फ मुख्यमंत्री के हस्ताक्षर की प्रक्रिया ही शेष थी जिसे आज पूरी कर आगे की निलम्बन की कार्यवाही सुनिश्चित करने के लिए राज्य के डीजीपी को निर्देशित कर दिया गया है।

दोस्तों देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shreya

Shreya

Next Story