×

Maharashtra Bird Flu: महाराष्ट्र में बर्ड फ्लू का कहर, ठाणे के बाद पालघर में कई मुर्गियां संक्रमित

Maharashtra Bird Flu: पालघर पशु चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि मुर्गी पालन केंद्र की कुछ मुर्गियों के मृत मिलने के बाद उनके नमूने जांच के लिए भेजे गए थे। जिनमें मुर्गियों के H5N1 वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है।

Network
Newstrack NetworkPublished By Shreya
Published on: 20 Feb 2022 8:07 AM GMT
Maharashtra Bird Flu: महाराष्ट्र में बर्ड फ्लू का कहर, ठाणे के बाद पालघर में कई मुर्गियां संक्रमित
X

बर्ड फ्लू (कॉन्सेप्ट फोटो साभार- सोशल मीडिया) 

Maharashtra Bird Flu: महाराष्ट्र में कोरोना वायरस महामारी के बीच बर्ड फ्लू (Bird Flu) कहर बरपाने लगा है। राज्य के ठाणे जिले में बर्ड फ्लू के मामले (Bird Flu Cases In Thane) सामने आने के बाद अब पालघर में भी संक्रमण की पुष्टि हुई है। पालघर जिले के वसई विरार इलाके के मुर्गी पालन केंद्र की मुर्गियां बर्ड फ्लू से संक्रमित पाई गई हैं। इसकी जानकारी एक अधिकारी ने शनिवार को दी है।

पालघर पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रशांत कांबले ने जानकारी देते हुए बताया कि मुर्गी पालन केंद्र की कुछ मुर्गियों के मृत मिलने के बाद उनके नमूने जांच के लिए भेजे गए थे। जिनमें मुर्गियों के एच5एन1 (H5N1) वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। डॉ. प्रशांत कांबले के मुताबिक, फिलहाल स्थिति गंभीर नहीं है।

इस बीच जिले के कलेक्टर ने संक्रमित क्षेत्र के एक किलोमीटर की परिधि के इलाके को संक्रमित जोन घोषित करते हुए सभी पक्षियों को मारने के आदेश दिए हैं। इसके अलावा संक्रमित क्षेत्र से 10 किलोमीटर के इलाके को सर्विलांस क्षेत्र घोषित किया गया है। यानी इस क्षेत्र में अगले आदेश तक किसी भी तरह का क्रय-विक्रय प्रतिबंधित रहेगा। बताया गया है कि फिलहाल महाराष्ट्र में पालघर और ठाणे के अलावा अन्य किसी जिले में बर्ड फ्लू की पुष्टि नहीं हुई है।

ठाणे में इस हफ्ते पक्षियों में पाया गया था बर्ड फ्लू

बताते चलें कि हाल ही में ठाणे जिले में 100 पक्षियों में बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई थी। यह मामला ठाणे जिले के शाहपुर तहसील स्थित वेहलोली गांव के पोल्ट्री फार्म का है, जहां पर 100 पक्षियों की मृत्यु के बाद उनके नमूनों की जांच की गई तो सामने आया कि उन्हें बर्ड फ्लू था। जिसके बाद सावधानी बरतते हुए अधिकारी ने एक किलोमीटर के दायरे में मौजूद मुर्गी पालन केंद्रों की करीब 25 हजार पक्षियों को मारने का आदेश दिया था।

दोस्तों देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shreya

Shreya

Next Story