×

महाराष्ट्र में दर्दनाक घटना: पारिवारिक विवाद से परेशान महिला ने अपने 6 बच्चों को कुएं में फेंका, सभी की मौत

Maharashtra: महाराष्ट्र स्थित रायगढ़ जिले के बोरवाड़ी गांव में एक महिला ने अपने 6 बच्चों को एक के बाद एक कुएं में फेंक दिया, जिसके चलते सभी की मौत हो गई। मृतकों में 5 लड़कियां और एक लड़का शामिल है।

Krishna Chaudhary
Published on: 31 May 2022 9:42 AM GMT
Maharashtra Crime News
X

महिला ने अपने 6 बच्चों की हत्या की। (Social Media)

Maharashtra: महाराष्ट्र स्थित रायगढ़ जिले (Raigarh District) के बोरवाड़ी गांव में एक ऐसी घटना घटित हुई है, जिसे सुनकर आपके होश उड़ जाएंगे। गांव में रहने वाली एक महिला ने अपने 6 बच्चों को एक के बाद एक कुएं में फेंक दिया, जिसके चलते सभी की मौत हो गई। मृतकों में 5 लड़कियां और एक लड़का शामिल है। एक मां जिसके अपने अपने बच्चों का हर हाल में रखवाला कहा जाता है वह किन परिस्थितियों में ऐसा कदम उठा सकती है, हम और आप इस बात का अंदाज़ा तक नहीं लगा सकते।

पुलिस ने महिला को हिरासत में लेते हुए अग्रिम कार्रवाई शुरू

फिलहाल, घटना के मद्देनज़र पुलिस ने महिला को हिरासत में लेते हुए सभी शवों को कुएं से बाहर निकाल लिया है। घटना के प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि महिला अपने 6 बच्चों को कुएं में फेंकने के बाद उनको मरते हुए देखती रही। बाद में स्थानीय पुलिस को मामले के विषय में अवगत कराया गया जिसके बाद घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने महिला को हिरासत में लेते हुए अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है। शुरुआत जांच के आधार पर बताया जा रहा है कि महिला पारिवारिक विवाद (family dispute) और झगड़े के चलते तनाव में थी तथा एक दिन पहले ही उसके ससुर ने उसे बहुत मारा था। इसी घरेलू हिंसा और पारिवारिक तनाव से तंग आकर महिला ने इस खौफनाक घटना को अंजाम दे डाला।

घटना में कुल 6 बच्चों की मौत

महाराष्ट्र में घटित हुई इस खौफनाक घटना में कुल 6 बच्चों की मृत्यु हो गई, जिन्हें उन्हीं की मां द्वारा कुएं में धकेल दिया गया। इन बच्चों में मृतकों में 10 वर्षीय रोशनी, 8 वर्षीय करिश्म, 6 वर्षीय रेशमा, 5 वर्षीय विद्या, 3 वर्षीय शिवराज और 3 वर्षीय राधा शामिल हैं।

साथ ही आरोपी महिला की उम्र 30 वर्ष और उसका नाम रूना चिखुरी साहनी है। पुलिस ने आरोपी रूना को हिरासत में लेते हुए आगे की जांच और कार्रवाई शुरू लर दी है और महिला के इस हालात तक पहुंचने के पहलुओं पर भी पुलिस द्वारा जांच की जा रही है।

Deepak Kumar

Deepak Kumar

Next Story