×

Maharashtra Politics: शिंदे के बेटे ने संजय राउत पर किया पलटवार, बताया सिजोफ्रेनिया से पीड़ित

Maharashtra Politics: कल्याण से लोकसभा सांसद और पेशे से डॉक्टर श्रीकांत शिंदे ने संजय राउत पर पलटवार करते हुए कहा कि वे ‘सिजोफ्रेनिया’ नामक बीमारी से पीड़ित हैं। अंबरनाथ

Krishna Chaudhary
Published on: 24 Feb 2023 3:51 AM GMT
Maharashtra Politics
X

 शिंदे के बेटे ने संजय राउत पर किया पलटवार (Pic: Social Media)

Maharashtra Politics: चुनाव आयोग के फैसले के बाद से महाराष्ट्र की राजनीति गरमाई हुई है। शिवसेना के दो गुटों के बीच जमकर आरोप और प्रत्यारोप का दौर चल रहा है। उद्धव ठाकरे गुट के नेता और राज्यसभा सांसद संजय राउत ने पिछले दिनों मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के बेटे श्रीकांत शिंदे पर हत्या कराने की साजिश रचने का आरोप लगा दिया था। इस आरोप ने सनसनी मचा दी थी, जिस पर अब सीएम के बेटे ने पलटवार किया है।

श्रीकांत शिंदे का पलटवार

कल्याण से लोकसभा सांसद और पेशे से डॉक्टर श्रीकांत शिंदे ने संजय राउत पर पलटवार करते हुए कहा कि वे ‘सिजोफ्रेनिया’ नामक बीमारी से पीड़ित हैं। अंबरनाथ में प्रेस से बातचीत के दौरान उन्होंने राउत के आरोप को निराधार करार दिया। शिंदे ने उद्धव गुट के नेता पर तंज भी कसा। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र को मनोरंजन के स्त्रोत के रूप में उनकी (संजय राउत) की काफी जरूरत है।

‘सिजोफ्रेनिया’ क्या है ?

चिकित्सा की भाषा में ‘सिजोफ्रेनिया’ एक ऐसी बीमारी है, जिसमें पीड़ित व्यक्ति के सोच, समझ और व्यवहार में बदलाव आ जाता है। इस बीमारी से ग्रसित शख्स बिना किसी वजह के हर बात और व्यक्ति पर शक करते रहता है और अपनी दुनिया में खोया रहता है। उसे ऐसी आवाजें सुनाई देती हैं, जो वास्तव में होती ही नहीं।

राउत ने क्या लगाया था आरोप ?

पूर्व सीएम उद्धव ठाकरे के बेहद करीबी माने जाने वाले संजय राउत ने पिछले दिनों मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के सांसद पुत्र श्रीकांत शिंदे पर गंभीर आरोप लगाए थे। उन्होंने आरोप लगाया था कि शिंदे ने उनपर हमला करवाने के लिए ठाणे के एक कांन्ट्रैक्ट किलप को हायर किया है। उन्हें एक सुपारी के बारे में पता चला है जो कि ठाणे के गुंडे राजा ठाकुर को दी गई है। राउत ने एक खत लिखकर इसकी जानकारी मुंबई पुलिस और डिप्टी सीएम सह गृह मंत्री देवेंद्र फडनवीस को दी थी।

देवेंद्र फडनवीस ने राउत के इस खत का जवाब देते हुए उनपर निशाना साधा था। डिप्टी सीएम ने कहा था, राउत ने मुझे पत्र क्यों लिखा है? यह सुरक्षा कवच पाने के लिए है या सनसनी पैदा करने के लिए ? बता दें कि इस मामले में संजय राउत के खिलाफ ठाणे के कापरबावडी पुलिस स्टेशन में मामला भी दर्ज कराया गया है। उनपर विभिन्न धर्म समूहों के बीच वैमन्सय को बढ़ावा देने और मानहानि का केस दर्ज किया गया है।

Jugul Kishor

Jugul Kishor

Content Writer

मीडिया में पांच साल से ज्यादा काम करने का अनुभव। डाइनामाइट न्यूज पोर्टल से शुरुवात, पंजाब केसरी ग्रुप (नवोदय टाइम्स) अखबार में उप संपादक की ज़िम्मेदारी निभाने के बाद, लखनऊ में Newstrack.Com में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। भारतीय विद्या भवन दिल्ली से मास कम्युनिकेशन (हिंदी) डिप्लोमा और एमजेएमसी किया है। B.A, Mass communication (Hindi), MJMC.

Next Story