×

हिंसा से कांपा भारत: आज जल उठा महाराष्ट्र, तीन शहरों में भारी बवाल, गाड़ियों में तोड़फोड़ पथराव और पुलिस पर हमले

Maharashtra Violence: भारत बंद के आह्वान के बाद शुक्रवार (12 नवंबर 2021) को महाराष्ट्र का नांदेड़ सुलग उठा। दरअसल, बंद के आह्वान ने हिंसक यहां मोड़ ले लिया। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि जबरदस्ती दुकानें बंद करवाई गई हैं।

aman
By aman
Published on: 12 Nov 2021 4:48 PM GMT (Updated on: 12 Nov 2021 5:06 PM GMT)
हिंसा से कांपा भारत: आज जल उठा महाराष्ट्र, तीन शहरों में भारी बवाल, गाड़ियों में तोड़फोड़ पथराव और पुलिस पर हमले
X

Maharashtra Violence: भारत बंद के आह्वान के बाद शुक्रवार (12 नवंबर 2021) को महाराष्ट्र का नांदेड़ सुलग उठा। दरअसल, बंद के आह्वान ने हिंसक यहां मोड़ ले लिया। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि जबरदस्ती दुकानें बंद करवाई गई हैं। इसके साथ ही स्थानीय पुलिस पर पथराव भी हुआ। हालात बिगड़ता देख भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर मौजूद है। और मामले की जांच कर रही है।मामले की जांच कर रही है। इसके अलावा यह आग महाराष्ट्र के दो अन्य शहर मालेगांव और अमरावती तक भी फ़ैल गई।

नांदेड़ की इस इस घटना ने शिवाजीनगर इलाके में तनाव का माहौल पैदा कर दिया है। बताया गया है, कि त्रिपुरा घटना (tripura rally hinsa) के विरोध में यहां प्रदर्शन किया जा रहा था। नांदेड़ जिले में कई मुस्लिम संगठनों के लोग सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन कर रहे थे। वो जमकर नारेबाजी कर रहे थे। लेकिन देखते ही देखते प्रदर्शन हिंसक और उग्र हो गया। प्रदर्शनकारी दुकानों को जबरदस्ती बंद करवाने लगे। बताया जा रहा है कि भारी संख्या में लोगों ने पत्थरबाजी भी की। इतना ही नहीं पुलिसकर्मियों से हाथापाई भी की। फिलहाल मामले को शांत कराने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।


त्रिपुरा हिंसा का विरोध

बता दें, कि बांग्लादेश में हिंदुओं पर हुए हमले के बाद से ही त्रिपुरा सुलग रहा था। जिस वजह से माहौल गरमा गया था। इसी को लेकर महाराष्ट्र के नांदेड़ में मुस्लिम संगठनों ने आज प्रदर्शन किया। उन संगठनों के लोगों का आरोप था, कि वहां उन्हें धमकियां मिल रही है। हमले भी हो रहे हैं। खबर तो ये भी थीं, कि मस्जिदों को नुकसान पहुंचाया गया। तोड़फोड़ भी हुई। लेकिन, पुलिस ने अपनी जांच में इस खबर को नकार दिया। बावजूद तनावपूर्ण माहौल है। कुछ सोशल मीडिया पोस्ट्स की वजह से पूरे देश में त्रिपुरा हिंसा का विरोध किया जा रहा है ।

स्थिति तनावपूर्ण

एक तरफ नांदेड़ में प्रदर्शनकारियों का बवाल चल रहा था। स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। दूसरी तरफ, यह आग फैलते-फैलते महाराष्ट्र के अन्य जिलों मालेगांव और अमरावती तक पहुंच गई। वहां भी हिंसा देखने को मिली। वहां भी दुकानों को निशाना बनाकर नुकसान पहुंचाया गया। पुलिस के साथ मुठभेड़ की खबरें उन दोनों जिलों से भी आ रही है। घटना के बाद बीजेपी नेता तुषार भारतीय ने प्रदर्शनकारियों के खिलाफ सख्त एक्शन की मांग की है।

ट्विटर को पत्र, कई अकाउंट बंद करने की अपील

वहीं, अब बात त्रिपुरा हिंसा की। जहां की आग आज महाराष्ट्र तक पहुंची। वहां भी पुलिस एक्शन में दिखाई दे रही है। सांप्रदायिक हिंसा के ठीक बाद पुलिस ने न सिर्फ कई लोगों को गिरफ्तार, बल्कि बड़े स्तर पर सोशल मीडिया अकाउंट भी बंद करवाए। बकायदा ट्विटर को एक पत्र लिखकर तकरीबन 100 से ज्यादा अकाउंट बंद करने की अपील की गई है।

त्रिपुरा शांत लेकिन सुलगा महाराष्ट्र

त्रिपुरा पुलिस ने साफ-साफ कहा है, कि हिंसा सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए भड़काई गई थी। पुराने और तथ्यहीन वीडियो शेयर कर माहौल खराब किया गया है। हालांकि त्रिपुरा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मामले को शांत किया। लेकिन, इसकी वजह से महाराष्ट्र में हिंसा की आग फैल गई। फिलहाल, लोगों को शांत किया गया है। माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है। अब भी कुछ इलाकों में लोगों का हुजूम सड़कों पर मौजूद है।

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story