×

मुंबई में बड़ा हादसा: चार मंजिला इमारत गिरी, मलबे से निकाले जा रहे लोग, एक की मौत

Mumbai Building Collapsed: मुंबई के बांद्रा में खेरवाड़ी रोड इलाके में सोमवार की तड़के सुबह एक चार मंजिला इमारत की दीवार गिर गयी। जिसके बाद मलबे में 17 लोग दब गए।

Network
Newstrack NetworkPublished By Shivani
Published on: 7 Jun 2021 2:59 AM GMT (Updated on: 7 Jun 2021 2:59 AM GMT)
मुंबई में बड़ा हादसा: चार मंजिला इमारत गिरी, मलबे से निकाले जा रहे लोग, एक की मौत
X

डिजाइन इमेज 

Mumbai Building Collapsed : महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में उस समय हड़कंप मच गया, जब बांद्रा स्थिति एक इमारत का हिस्सा भरभराकर गिर गया। चार मंजिला इमारत के गिरने से हुए हादसे में एक शख्स की मौत हो गयी। वहीं पांच लोग घायल बताये जा रहे हैं, जिन्हे आनन फानन में मलबे से निकाल कर अस्पताल में भर्ती करवाया गया। मौके पर पुलिस और दमकल दल के कर्मी पहुँच गए और हादसे में शामिल लोगों को रेस्क्यू कर अस्पताल भेजा।

मामला मुंबई के बांद्रा का है, यहां खेरवाड़ी रोड इलाके में सोमवार की तड़के सुबह एक चार मंजिला इमारत की दीवार गिर गयी। जिसके बाद मलबे में 17 लोग दब गए। हादसे के बाद शोर मच गया। आनन फानन में आसपास के लोग पहुंच गए। स्थानीय लोगों की मदद से मलबे में दबे लोगों को निकाला गया। पुलिस को हादसे की सूचना दी गए। मौके पर पुलिस, फायर ब्रिगेड और बीएमसी के अधिकारी पहुंच गए।

17 लोगों को बचाया, 5 घायल

वहीं कांग्रेस विधायल जीशान सिद्दीकी भी घटना स्थल पर पहुंचे। मलबे में दबे लोगों को निकालने और राहत बचाव कार्य जारी है। आशंका है कि कुछ और लोग भी मलबे में दबे हो सकते हैं। फिलहाल अब तक 17 लोगों को बचाया जा चुका है। पांच की हालत गंभीर है, जिनका इलाज अस्पताल में चल रहा है। एक शव भी मलबे से निकाला गया। मरने वाले का नाम रियाज अहमद बताया जा रहा है। घायलों में नूरुल हक हैदर अली सैयद, सलमान अतीक खान, राहुल मोहन खोत, रोहन मोहन खोत और लता मोहन खोत के नाम शामिल हैं।

वहीं इस घटना को लेकर विधायक सिद्दीकी ने ट्वीट कर जानकार दी कि मुंबई नगर निगम (BMC) को हादसे की जानकारी देते हुए घटनास्थल पर तीन लोगों को भेजने का अनुरोध किया गया था, लेकिन अभी तक केवल दो कर्मचारी ही पहुंचे। उन्होंने कहा कि बीएमसी की देरी की वजह से स्थानीय लोगों की मदद से ही राहत बचाव का कार्य हो रहा है।

Shivani

Shivani

Next Story