×

Building Collapsed: मुंबई में चार मंजिला इमारत गिरने से मचा हड़कंप, कई बिहारी मजदूर दबे

Mumbai Building Collapsed: मुंबई में एक चार मंजिला इमारत गिर गई। इस इमारत के गिरने से आसपास के इलाकों में अफरातफरी मच गई।

Vidushi Mishra
Published on: 28 Jun 2022 11:06 AM GMT
Mumbai Building Collapsed
X
मुंबई में चार मंजिला में इमारत गिरी (फोटो-सोशल मीडिया)

Mumbai Building Collapsed: मुंबई में मंगलवार दोपहर को बड़ा हादसा हो गया। यहां एक चार मंजिला इमारत गिर गई। इस इमारत के गिरने से आसपास के इलाकों में अफरातफरी मच गई। तुरंत ही आसपास के लोगों ने पुलिस को खबर दी। जिसके बाद फौरन रेस्क्यू टीम ने मौके पर पहुंचकर मलबे में फंसे लोगों को बाहर निकालने का काम शुरू कर दिया। वहीं मलबे में 20 से 50 लोगों के दबे होने की आशंका है। मलबे में दबे लोगों में 9-10 बिहार के छपरा के रहने वाले बताए जा रहे हैं।

चार मंजिला इमारत गिरने से आसपास भगदड़ मच गई। मलबे में करीब 50 लोगों को दबा देख सभी आस-पड़ोस के लोग घबरा गए। मलबे में दबे सभी मजदूर छपरा के तरैया के चैनपुर खराटी गांव के रहने वाले हैं। इस दर्दनाक घटना की सूचना मिलते ही गांव में कोहराम मच गया।

मलबे में फंसे कई परिवारों के लोग

गांव के कई परिवार वहां पर रह रहे अन्‍य लोगों से संपर्क साधने में जुट गए हैं। इस हादसे में फंसे लोगों के परिजनों ने बताया कि सभी लोग वहीं पर लेबर और मिस्‍त्री का काम करते हैं। अभी तक किसी के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है और फोन पर बात भी नहीं हो पा रही है। जिससे चिंता लगातार बढ़ती ही जा रही है।

इस भीषण हादसे के बाद जानकारी मिलने पर तुरंत रेस्‍क्‍यू टीम पहुंची। रेस्क्यू टीम के साथ-साथ स्‍थानीय लोग भी राहत और बचाव कार्य में जुट गए। हादसे के बारे में बीएमसी के मुताबिक, अब तक 16 लोगों को सुरक्ष‍ित बाहर निकाल लिया गया है।

फिलहाल मिली जानकारी के मुताबिक, अभी भी कई लोगों के मलबे में दबे रहने की आशंका है। ऐसे में स्थानीय लोगों का कहना है कि बीएमसी की ओर से भवन खाली करने का निर्देश दिया गया था, लेकिन इसके बाद भी वहां पर कुछ परिवार रह रहे थे। वहीं इस हादसे में तीन लोगों की मौत की भी खबर आ रही है।

Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story