×

Mumbai Me Barish Ka Hal: बारिश से तबाही, विक्रोली- चेंबूर में हादसा, दीवार गिरने से 11 लोगों की मौत

Mumbai Me Barish Ka Hal : मुंबई में भारी बारिश से सड़कों पर पानी भर आया है। चेंबूर में बारिश के कारण दीवार गिरने से 11 लोगों की दबकर मौत हो गई।

Network
Newstrack NetworkPublished By Shivani
Published on: 18 July 2021 3:01 AM GMT (Updated on: 18 July 2021 3:20 AM GMT)
Mumbai Me Barish Ka Hal
X

मुबंई में भारी बारिश से दीवार गिरी (Photo Twitter)

Mumbai Me Barish Ka Hal : भारतीय मौसम विभाग ने देश के अलग अलग हिस्सों में आज भारी बारिश होने की चेतावनी जारी की थी। महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में भी मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसी कड़ी में मुंबई में सुबह से ही तेज बारिश हो रही है। मुंबई में बारिश का कहर ऐसा बरपा कि चेंबूर में बड़ा हादसा हो गया। इस हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई।

मुंबई में भारी बारिश के कारण रविवार को चेंबूर इलाके में एक दीवार गिरने से उसके नीचे कई लोग दब गए। जिसके बाद चीख पुकार मच गयी। आसपास के लोगों ने दीवार के लम्बे से दबे लोगों को निकालने का प्रयास किया। हालंकि तब तक सात लोगों की मौत हो चुकी थीं। वहीं दूसरा हादसा विक्रोली में हुआ, जहां दीवार के नीचे दबकर तीन लोगों की मौत होने की जानकारी है।

बारिश में रेस्क्यू आपरेशन चलाना मुश्किल

मामला मुंबई के वाशिनाका के न्यू भारत नगर का है, लगातार कल से हो रही बारिश के कारण इलाके में एक पेड़ दीवार पर जा गिरा, जिसके कारण दीवार भरभराकर गिर गयी। इस दौरान वहां मौजूद सात लोग दीवार के नीचे दब गए।

जानकारी पुलिस को दी गयी तो राहत बचाव दल ने कार्य शुरू किया और मलबे के नीचे से दबे लोगों को निकालने का प्रयास किया, हालंकि मलबे से शव निकलने लगे। आशंका है कि दीवार के मलबे में कुछ और लोग भी दबे हो सकते हैं। वहीं हादसे में जो लोग घायल हुए उन्हें इलाज के लिए पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया। बारिश होने के कारण राहत बचाव कार्य में भी दिक्क्त आ रही है। बताया जा रहा है कि चेम्बूर में हुए हादसे के बाद से अब तक 16 लोगों को रेस्क्यू कराया जा चुका है।

बारिश से मुंबई का रेलवे ट्रैक डूबा

बता दें कि मुंबई में लगातार कई घंटों से हो रही बारिश के कारण कई इलाकों में लोगों के घरों में पानी भर गया है। जो तस्वीरें सामने आ रही है उसके मुताबिक, घुटनो तक बारिश का पानी भर गया। सड़के पूरी तरह से पानी में डूब गयी हैं। आवागमन में बाधा आ रही है। मुंबई में बारिश से रेल सेवा पर भी असर पड़ा है। सियोन रेलवे स्टेशन का रेलवे ट्रैक भी पूरी तरह से पानी से भर गया है।


Shivani

Shivani

Next Story