×

खतरे में मुकेश अंबानी की जान, बढ़ाई गई एंटीलिया के बाहर सुरक्षा व्यवस्था, मुंबई पुलिस ने की नाकाबंदी

Mumbai : मुंबई पुलिस लगातार एंटीलिया के आसपास नजर बनाए हुए है। इस बारे में मुंबई पुलिस के पास एक टैक्सी ड्राइवर का फोन...

Network
Newstrack NetworkPublished By Vidushi Mishra
Published on: 8 Nov 2021 12:20 PM GMT (Updated on: 8 Nov 2021 12:23 PM GMT)
Antilia mumbai police
X

एंटीलिया (फोटो- सोशल मीडिया)

Mumbai : जाने-माने उद्योगपति मुकेश अंबानी के घर एंटीलिया की सुरक्षा को बढ़ा दिया गया है। मुकेश अंबानी को भी कड़ी सुरक्षा में रखा गया है। मुंबई पुलिस लगातार एंटीलिया के आसपास नजर बनाए हुए है। इस बारे में मुंबई पुलिस के पास एक टैक्सी ड्राइवर का फोन आया था। ड्राइवर ने पुलिस को बताया कि 2 संदिग्ध लोग एंटीलिया के बारे में पूछ रहे थे। जिससे मुकेश अंबानी के आवास के आसपास और उनको खतरा होने की आशंका है।

जिसके बाद से मुंबई पुलिस ने पूरे मामले की छानबीन शुरू कर दी है। साथ ही पुलिस ने इलाक़े में सुरक्षा बढ़ा दी है और नाकाबंदी कर दी है।

मुकेश अंबानी की सुरक्षा में रहते हैं NSG कमांडो, किले से कम नहीं है एंटीलिया

जीं हां भारत के सबसे अमीर शख्स मुकेश अंबानी की सुरक्षा भी उनकी हैसियत के हिसाब से है। उन्हें भारत सरकार की तरफ से जेड प्ललस सुरक्षा घेरा भी दिया गया है। मुकेश अंबानी चौबीसों घंटे जेड प्लरस सिक्योैरिटी कवर में रहते हैं। देश के प्रधानमंत्री की सुरक्षा में तैनात स्पेउशल प्रोटेक्शरन ग्रुप के बाद यह भारत का दूसरा सबसे बड़ा सुरक्षा घेरा है।

अब तक केवल 17 लोगों को ही जेड प्लस सिक्योंरिटी दी गई है। इसके तहत मुकेश अंबानी की सुरक्षा में 55 सुरक्षाकर्मी हमेशा तैनात रहते हैं। इस कवर में कम से कम 10 कमांडो एनएसजी के होते हैं। सारे सुरक्षाकर्मी मार्शल आर्ट्स में प्रशिक्षित होते हैं। और सबके पास एक से बढ़कर एक कम्युेनिकेशन और सिक्योारिटी गैजेट्स भी होते हैं।

ऐसी है सुरक्षा अंबानी को 2013 में जेड सिक्योतरिटी दी गई थी जिसे नरेंद्र मोदी सरकार ने बढ़ाकर जेड प्लस कर दिया। जब अंबानी अपने राज्य में होते हैं तो पूरा सुरक्षा घेरा उनके साथ होता है। बाहर जाने पर कुछ कमांडो उनके साथ चलते हैं और संबंधित राज्य। बाकी सुरक्षा के इंतजाम करता है। चौबीसों घंटे मिलने वाली इस सुरक्षा का खर्च मुकेश अंबानी को खुद उठाना पड़ता है।

एक अनुमान के मुताबिक, जेड प्लअस सिक्योैरिटी के लिए मुकेश अंबानी हर महीने करीब 16 लाख रुपये का बिल चुकाते हैं। इस खर्च के अलावा सुरक्षाकर्मियों के रहने-खाने की व्य्वस्था भी अंबानी को करनी होती है।

निजी गार्ड भी रहते हैं अंबानी की अपनी निजी प्रोटेक्शनन भी है। इसमें एनएसजी के रिटायर्ड कर्मचारियों के अलावा सेना और अर्धसैन्य बल के रिटायर्ड जवान भी शामिल हैं। अंबानी की सभी कारें हथियारबंद और बुलेटप्रूफ हैं। वे अपने घर से बिना सुरक्षा घेरे के बाहर नहीं निकलते। पूरा काफिला साथ चलता है।


Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story