×

Valentine Day Gift Fraud: मुंबई में वैलेंटाइन डे गिफ्ट के नाम पर महिला से 3.68 लाख रुपये की ठगी, जानें पूरा मामला?

Valentine Day Gift Fraud: मुंबई में एक महिला को वैलेंटाइन डे गिफ्ट लेना महंगा पड़ गया है। साइबर ठग ने एक महिला से 3.68 लाख रुपये की ठगी की। आरोपी ने और पैसे नहीं देने पर फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी।

Jugul Kishor
Published on: 13 Feb 2023 9:13 AM GMT
Valentine Day Gift Fraud
X

सांकेतिक तस्वीर (Pic: Social Media)

Valentine Day Gift Fraud: यह वैलेंटाइन वीक यानी की प्यार का सप्ताह चल रहा है। कल 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे सेलिब्रेट किया जाएगा। ऐसे में हर कोई गिफ्ट की खरीददारी कर रहा है। मुंबई में एक महिला को वैलेंटाइन डे गिफ्ट लेना महंगा पड़ गया है। साइबर ठग ने एक महिला से 3.68 लाख रुपये की ठगी की। आरोपी ने और पैसे नहीं देने पर फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी।

जानें क्या है पूरा मामला?

मुंबई की एक महिला ने खार थाने में अपने साथ हुई ठगी की शिकायत दर्ज करवायी है। शिकायत में महिला ने कहा है कि वैलेंटाइन गिफ्ट भेजने के नाम पर आरोपी ने उसके इंस्टाग्राम अकाउंट पर फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी थी। जिसके बाद उसने रिक्वेस्ट स्वीकार कर ली थी। आरोपी ने अपना परिचय एलेक्स लोरेंजो के रुप में दिया था साथ ही उसने दावा किया था कि वह जहाज पर एक अधिकारी के रुप में कार्यरत है। आरोपी ने इंस्टाग्राम पर चैटिंग के दौरान महिला का वाट्सएप नंबर मांगा, जो महिला ने दे दिया। आरोपी से दोस्ती कर उसने महिला का विश्वास हासिल किया। आरोपी के कहने पर महिला ने वॉट्सऐप पर अपनी न्यूड तस्वीरें भी भेज दी। इन्ही तस्वीरों को लेकर आरोपी महिला को परेशान कर रहा है।

शिकायत के मुताबिक, 8 फरवरी को आरोपी ने महिला से कहा कि वह वैलेंटाइन डे के मौके पर एक बड़ा तोहफा और डेढ़ लाख यूरो का पार्सल भेज रहा है। दो दिन बाद महिला को कुरियर कंपनी से फोन आया और कहा कि उसे भारी वजन चार्ज देना होगा। उसके बाद तरह-तरह के कारण बताकर 3.68 लाख रुपए अलग-अलग बैंक खातों में ट्रांसफर करने पर मजबूर कर दिया। ठगे जाने की जानकारी होने पर महिला ने खार पुलिस से संपर्क किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरु कर दी है।

Jugul Kishor

Jugul Kishor

Content Writer

मीडिया में पांच साल से ज्यादा काम करने का अनुभव। डाइनामाइट न्यूज पोर्टल से शुरुवात, पंजाब केसरी ग्रुप (नवोदय टाइम्स) अखबार में उप संपादक की ज़िम्मेदारी निभाने के बाद, लखनऊ में Newstrack.Com में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। भारतीय विद्या भवन दिल्ली से मास कम्युनिकेशन (हिंदी) डिप्लोमा और एमजेएमसी किया है। B.A, Mass communication (Hindi), MJMC.

Next Story