×

नए साल और क्रिसमस से पहले मुंबई एयरपोर्ट पर ड्रग्स की बड़ी खेप जब्त, बाजार में इसकी कीमत 247 कड़ोर रुपए

देश की व्यापारिक राजधानी मुंबई में कस्टम के अधिकारियों ने ड्रग्स की एक बहुत बड़ी खेप पकड़ी है। इसके साथ दो विदेशी नागरिकों को भी गिरफ्तार किया गया है। उनसे अभी पूछताछ जारी है। कस्टम अधिकारी जानना चाह रहे हैं कि उन्हें किसने ये ऑर्डर दिया था।

aman
By aman
Published on: 11 Dec 2021 6:47 AM GMT (Updated on: 11 Dec 2021 7:56 AM GMT)
नए साल और क्रिसमस से पहले मुंबई एयरपोर्ट पर ड्रग्स की बड़ी खेप जब्त, बाजार में इसकी कीमत 247 कड़ोर रुपए
X

देश की व्यापारिक राजधानी मुंबई में के 3 ठिकानों पर नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो यानी NCB की छापेमारी जारी है। दरअसल, ये छापेमारी एयरपोर्ट पर पकड़े गए ड्रग्स से भरे बैग के मिलने के बाद हो रही है। हालांकि, ताजा जानकारी मिलते ही खबर अपडेट किया जाएगा।

दरअसल, अब नए साल और क्रिसमस में ज्यादा समय नहीं बचा है। नए साल के जश्न और क्रिसमस की पार्टियों के लिए ड्रग्स तस्कर अभी से एक्टिव हो गए हैं। इसी क्रम में शुक्रवार रात मुंबई एयरपोर्ट से भारी मात्रा में ड्रग्स की एक खेप कस्टम अधिकारियों ने जब्त की। जब्त ड्रग्स की बाजार कीमत करीब 247 करोड़ रुपए की बताई जा रही है।

कस्टम के अधिकारियों ने जिम्बाब्वे के दो नागरिकों को ड्रग्स के साथ गिरफ्तार किया है। पूछताछ में दोनों ने बताया कि नए साल के जश्न और क्रिसमस की पार्टियों के लिए यह खेप लायी गयी थी।

कस्टम अधिकारियों के अनुसार, करोड़ों रुपए के जब्त इस ड्रग्स को पहले हवाई रास्ते से मुंबई लाना था। उसके बाद सड़क मार्ग से टूरिस्ट डेस्टिनेशन और पार्टी वाली जगहों पर पहुंचाने का प्रबंध था। वहीं, ड्रग्स के साथ जिम्बाब्वे के एक युवक और युवती को गिरफ्तार किया गया है।

इन गिरफ्तार तस्करों से कस्टम के अधिकारी जानने की कोशिश कर रहे हैं कि उनके इस तस्करी के पीछे किसका हाथ है। उन लोगों ने किसके आदेश पर यह खेप पहुंचाई थी। सबसे ज्यादा इस खेप से फायदा किसे मिल रहा था। इनके मुंह खलने पर ही इस पूरे सिंडिकेट का खुलासा हो सकता है।

इस बड़ी खेप के पकडे जाने के बाद मुंबई एनसीबी (NCB) ने कई जगहों पर छापेमारी शुरू की है। एनसीबी ने मुंबई एयरपोर्ट से (MD)ड्रग्स बरामद किया गया था। ड्रग्स का यह खेप कुरियर द्वारा मुंबई से ऑस्ट्रेलिया भेजा जा रहा था। एनसीबी ने इस मामले में डोंगरी इलाके से छापेमारी एक 30 साल के युवक को डिटेन कर एनसीबी ऑफिस लेकर पहुंची है।

इसके बाद, मुंबई एनसीबी की टीम ने प्राप्त जानकारी के आधार पर महाराष्ट्र के कई जिलों में छापेमारी की। नांदेड़, जालना और औरंगाबाद जिले में छापेमारी जारी है। NCB की यह कार्रवाई शनिवार सुबह से चल रही है। इस दौरान बड़ी मात्रा में नशीला पदार्थ भी बरामद किया गया है। लेकिन, अभी सही आंकड़ा नहीं मिल पाया है।

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story