TRENDING TAGS :
Maharashtra: गजब भाजपा सरकार! केंद्रीय मंत्री की बेटी भी नहीं है सुरक्षित, छेड़छाड़ की दर्ज हुई एफआईआर
Maharashtra: केंद्रीय मंत्री रक्षा खडसे की छेड़छाड़ की इस शिकायत पर मुक्ताई नगर पुलिस स्टेशन में चार युवकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया गया है।
Union Minister Raksha Khadse
Maharashtra: केंद्रीय मंत्री रक्षा खडसे की बेटी से छेड़छाड़ के बाद हड़कंप मचा हुआ है। केंद्रीय मंत्री खुद अपनी बेटी की सुरक्षा को लेकर रविवार को थाने पहुंचीं। उन्होंने थाने में एफआईआर दर्ज कराते हुए आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है। मिली जानकारी के अनुसार मुक्ताईनगर तहसील के कोथली गांव में संत मुक्ताई यात्रा में केंद्रीय मंत्री रक्षा खडसे की बेटी भी शामिल होने पहुंची थीं।
इसी दौरान आवारा लड़कों ने केंद्रीय मंत्री की बेटी सहित कुछ लड़कियों के साथ छेड़छाड़ करने लगे। बताया जा रहा है कि वारदात के समय केंद्रीय मंत्री की बेटी के साथ सुरक्षाकर्मी भी मौजूद था। लेकिन आवारा युवकों ने उसका कॉलर पकड़कर उसके साथ मारपीट की और धमकी भी दी। यह भी बताया जा रहा है कि लड़कियों के साथ छेड़छाड़ करने वाले कुछ युवक आपराधिक प्रवृति के हैं। जोकि शिवसेना शिंदे गुट के विधायक चंद्रकांत पाटिल के कार्यकर्ता बताए जा रहे हैं।
बेटी समेत कुछ अन्य लड़कियों के साथ छेड़छोड़ होने की शिकायत लेकर केंद्रीय मंत्री रक्षा खडसे पुलिस थाने पहुंचीं। केंद्रीय मंत्री रक्षा खडसे की छेड़छाड़ की इस शिकायत पर मुक्ताई नगर पुलिस स्टेशन में चार युवकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया गया है। केंद्रीय मंत्री रक्षा खडसे ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करने और आरोपी युवकों को शीघ्र गिरफ्तार करने की मांग की है।
इस मामले में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि सार्वजनिक जगहों पर महिलाओं से छेड़छाड़ की घटना सही नहीं है। इस घटना को शामिल लोगों को कतई बख्शा नहीं जाएगा। उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
वहीं घटना के संबंध में एसडीपीओ मुक्ताईनगर कृष्णत पिंगले ने बताया कि बीते 28 फरवरी को मुक्ताईनगर तालुका के कोथली गांव में एक यात्रा का आयोजन किया गया था। मुक्ताईनगर शहर के अनिकेत घुई और उसके छह दोस्त यात्रा में शामिल हुए थे। तभी अनिकेत घुई और उसके दोस्तों ने मिलकर यात्रा में शामिल लड़कियों का पीछा किया और उनके साथ छेड़छाड़ की। आरोपी युवकों के खिलाफ छेड़छाड़ की धाराओं में मामला दर्ज किया है। एक आरोपी युवक को गिरफ्तार भी कर लिया गया है। बाकी आरोपियों की तलाश करने के लिए तीन टीमें भेजी गई हैं।