×

Lata Mangeshkar Health: लता मंगेशकर की हालत में सुधार, बहन को देखने के बाद आशा भोसले ने दी जानकारी

भारत रत्न, स्वर कोकिला, सुर साम्राज्ञी लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar Health Update) की हालत एक बार फिर नाजुक बताई जा रही है। लता मंगेशकर को आज दोबारा वेंटिलेटर पर शिफ्ट किया गया है।

Priya Singh
Report Priya SinghWritten By aman
Published on: 5 Feb 2022 8:52 AM GMT (Updated on: 5 Feb 2022 4:19 PM GMT)
lata mangeshkar news
X

lata mangeshkar news

Lata Mangeshkar Health: भारत रत्न, स्वर कोकिला, सुर साम्राज्ञी लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar Health Update) की हालत में सुधार है। यह जानकारी आशा भोसले ने अपनी बहन को देखने के बाद दी है। इससे पहले स्वर कोकिला हालत एक बार फिर नाजुक बताई गई थी। लता मंगेशकर को दोबारा वेंटिलेटर पर शिफ्ट किया गया है। 92 वर्षीय गायिका को 8 जनवरी को मुंबई स्थित ब्रीच कैंडी अस्पताल (Breach Candy Hospital) में भर्ती करवाया गया था। बता दें, कि लता मंगेशकर उम्र से जुड़ी कई समस्याएं भी हैं। इस बीच देश भर में उनके जल्द स्वस्थ होने को लेकर प्रार्थनाओं और दुआएं का दौर जारी है।

मखमली आवाज की जादूगर लता मंगेशकर का इलाज कर रहे डॉक्टर प्रतीत समदानी ने एक समाचार एजेंसी को बताया था, कि 'लता जी की तबीयत एक बार फिर बिगड़ गई है। उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया है। डॉक्टरों की एक टीम उनकी लगातार निगरानी कर रही है।

कोरोना रिपोर्ट आई थी निगेटिव

बता दें, कि पिछले दिनों खबर मिली थी कि गायिका लता मंगेशकर को वेंटिलेटर से हटा दिया गया है। तब उनकी कोरोना रिपोर्ट भी निगेटिव आई थी। हालांकि, ताजा जानकारी के अनुसार, लता मंगेशकर अभी भी आईसीयू वार्ड में हैं। डॉक्टरों की टीम लगातार उनके स्वास्थ्य पर नजर रखे हुई है। इससे पहले मशहूर गायिका को नवंबर 2019 में सांस में तकलीफ के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

सात दशकों का है शानदार करियर

लता मंगेशकर का सात दशक लंबा बेहतरीन करियर है। लता मंगेशकर ने अब तक कई भारतीय भाषाओं में करीब 30,000 से भी अधिक गाने गाए हैं। लता मंगेशकर को देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न, पद्म भूषण, पद्म विभूषण, दादा साहब फाल्के पुरस्कार सहित दर्जनों पुरस्कारों से नवाजा जा चुका है।

दोबारा हालत नाजुक हुई

हालांकि, इस बीच खबर आने लगी की लता मंगेशकर की हालत दोबारा से नाजुक होने लगी है। उन्हें फिर वेंटिलेटर पर रख दिया गया है। पांच दिन पहले मीडिया से बात करते हुए महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे (Rajesh Tope) ने कहा था, 'मैंने लता जी का इलाज कर रहे डॉक्टरों से बात की। वे ठीक हो रही हैं। उन्होंने कोरोना और निमोनिया को मात दी है। वो वेंटिलेटर पर थीं, आज उनका वेंटिलेटर भी हटा दिया गया है। अब उन्हें सिर्फ ऑक्सीजन दी जा रही है। लता ही ने आंखें खोली हैं और डॉक्टरों से बात कर रही हैं। कोरोना ने उन्हें थोड़ा कमजोर कर दिया है लेकिन अब उनकी सेहत में सुधार हो रहा है।'


aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story