×

Vinod Kambli Latest News: ऑनलाइन धोखाधड़ी के शिकार पूर्व भारतीय क्रिकेटर विनोद कांबली, लाखों रुपये उड़ा ले गए ठग

Vinod Kambli Latest News: भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर विनोद कांबली ऑनलाइन धोखाधड़ी के शिकार हो गए है। विनोद कांबली को साइबर ठगों ने केवाईसी अपडेट के बहाने 1,13,998 रुपये ठग लिए हैं।

Network
Newstrack NetworkPublished By Chitra Singh
Published on: 10 Dec 2021 6:31 AM GMT
Vinod Kambli
X

विनोद कांबली (फाइल फोटो- सोशल मीडिया)

Vinod Kambli Latest News: भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर विनोद कांबली (Vinod Kambli) ऑनलाइन धोखाधड़ी (online fraud) के शिकार हो गए है। विनोद कांबली को साइबर ठगों ने केवाईसी अपडेट (KYC Update) के बहाने 1,13,998 रुपये ठग लिए हैं। साइबर क्राइम के शिकार हुए कांबली ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ बांद्रा पुलिस स्टेशन (Bandra Police Station) में शिकायत दर्ज कराई है।

जानकारी के मुताबिक, एक निजी बैंक के एक कर्मचारी ने कांबली से अपने ग्राहक (केवाईसी) विवरण को अपडेट करने के लिए बैंकिंग की डिटेल साझा करने के लिए कहा था। उस कर्मचारी ने कहा कि यदि वे ऐसा नहीं करते है तो उनका कार्ड डिएक्टिवेट हो जाएगा। इसके बाद कांबली को उस व्यक्ति ने एक लिंक भेजा। इस लिंक के क्लिक करते ही कांबली के एकाउंट से 1,13,998 रुपये गायब हो गए।

कांबली ने इसकी शिकायत बांद्रा पुलिस स्टेशन में की। पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 420 और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के तहत शिकायत दर्ज की और मामले की जांच में जुट गई। इस मामले में बांद्रा पुलिस ने मुंबई की साइबर पुलिस (cyber police) और उस निजी बैंक की सहायता से तेजी से कार्रवाई की और धोखाधड़ी से डेबिट किए गए राशि को वापस कांबली के खाते में ट्रांसफर करने में कामयाब रही। हालांकि आरोपियों की जांच अभी भी जारी है।

इस मामले में कांबली ने बताया कि धोखाधड़ी का मामला 3 दिसंबर को सामने आई थी। उन्होंने कहा कि जैसे ही मुझे पता चला कि ये कॉल करने वाले ठग है वैसे ही मैनें अपने सीए और बैंक वालों से संपर्क किया, जिसके बाद तुरंत मामले पर कार्रवाई की गई।

वहीं पुलिस ने बताया कि कांबली के डिवाइस से छेड़छाड़ की गई थी। उन्होंने एक ऐप डाउनलोड किया था। ऐप इंस्टॉल करने और ओटीपी साझा करने के बाद ठगों ने उनके मोबाइल रिमोट एक्सेस करके इस घटना को अंजाम दिया।"


Chitra Singh

Chitra Singh

Next Story