Manipur Election 2022: कांग्रेस ने जारी की स्टार प्रचारकों की सूची, लिस्ट में कन्हैया कुमार भी शामिल

कांग्रेस की स्टार प्रचारकों की सूची में कई बड़े चेहरे भी शामिल हैं। जिसमे कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्षा सोनिया गांधी, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष औऱ लोकसभा सांसद राहुल गांधी, गांधी परिवार के बेहद खास माने जाने वाले पूर्व केंद्रीय मंत्री जयराम रमेश के अलावा राज्य के धाकड़ कांग्रेसी नेता औऱ पूर्व मुख्यमंत्री ओकराम इबोबी सिंह शामिल है।

Krishna Chaudhary
Written By Krishna ChaudharyPublished By Divyanshu Rao
Published on: 14 Feb 2022 2:18 PM GMT
Manipur Election 2022
X

कांग्रेस के झंडे की तस्वीर (फोटो:सोशल मीडिया)

Manipur Election 2022: पूर्वोतर राज्य मणिपुर में भी विधानसभा चुनाव के लिए बिगुल बज चुका है। देश के मुख्य भू – भाग से दूर होने के कारण अमूमन सुर्खियों से दूर रहने वाले इस छोटे राज्य में इन दिनों सियासी गतिविधियां जोरों पर है। यहां मुख्य मुकाबला सत्ताधारी बीजेपी औऱ कांग्रेस के बीच माना जा रहा है। पिछले बार अधिक सीटें आने के बावजूद सत्ता से बेदखल होने वाली कांग्रेस इसबार पूरे जोर शोर से चुनाव मैदान में उतरी है। इसी क्रम में पार्टी ने सोमवार को अपने तीस स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है।

कांग्रेस की स्टार प्रचारकों की सूची में कई बड़े चेहरे भी शामिल हैं। जिसमे कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्षा सोनिया गांधी, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष औऱ लोकसभा सांसद राहुल गांधी, गांधी परिवार के बेहद खास माने जाने वाले पूर्व केंद्रीय मंत्री जयराम रमेश के अलावा राज्य के धाकड़ कांग्रेसी नेता औऱ पूर्व मुख्यमंत्री ओकराम इबोबी सिंह शामिल है।

इबोबी सिंह को कांग्रेस के संभावित सीएम चेहरे के तौर पर देखा जा रहा है। इसके अलावा लिस्ट में जेएनयू छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष और सीपीआई छोड़ कांग्रेस पार्टी में शामिल होने वाले युवा नेता कन्हैया कुमार को भी जगह दी गई है।

बता दें कि 2017 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने जहां 21 सीटें जीती थीं वहीं कांग्रेस ने 28 सीटें जीतकर मणिपुर विधानसभा में सबसे बड़ा पार्टी बनकर उभरी। लेकिन जोड़तोड़ में माहिर बीजेपी ने गोवा की तरह यहां भी उसके सामने से सत्ता की थाली छिन ली। बीजेपी एलजेपी, एनपीपी समेत अन्य निर्देलीय विधायकों के साथ सरकार का गठन कर लिया।

कांग्रेस के चुनावी झंडे की तस्वीर (फोटो:सोशल मीडिया)

ऐसे में बीजेपी के सामने जहां अपने सरकार को बचाए रखने की चुनौती है। वहीं कांग्रेस पिछले बार के अपमान का बदला चुकाना चाहती है। मणिपुर में दो चरणों में मतदान होगा। पहला चरण 28 फरवरी को और दूसरा चरण 5 मार्च को होगा। वही मतगणना 10 मार्च को है।

Divyanshu Rao

Divyanshu Rao

Next Story