×

Manipur Election: मणिपुर में दोपहर 3 बजे तक 67.53 प्रतिशत मतदान, देखें अपडेट्स

मणिपुर की 38 सीटों पर 173 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे मतदाता। राज्य के इम्फाल वेस्ट, इंफाल ईस्ट, बिष्णु पर, कांगोकपी और चूराचंदपुर में हो रहा है मतदान। भाजपा सभी 38 सीटों पर चुनाव लड़ रही है।

Network
Newstrack NetworkPublished By aman
Published on: 28 Feb 2022 10:45 AM GMT (Updated on: 28 Feb 2022 12:27 PM GMT)

Manipur Election Live Updates : मणिपुर में पहले चरण का मतदान आज (Manipur Election Live Updates) हो रहा है। मणिपुर की 38 सीटों पर 173 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे मतदाता। राज्य के इम्फाल वेस्ट, इंफाल ईस्ट, बिष्णु पर, कांगोकपी और चूराचंदपुर में हो रहा है मतदान। भाजपा सभी 38 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। जनता दल यूनाइटेड 28, एनपीपी 27 और 18 निर्दलीय मैदान में हैं। जबकि शिवसेना सात, आरपीआई ए और एनसीपी छह छह सीटों पर हैं। राम विलास पासवान की एलजेपी, कुकी नेशनल असेम्बली और कुकी पीपुल्स एलायंस दो दो सीटों पर हैं।

चूराचंदपुर में एक पोलिंग स्टेशन पर पीडब्ल्यूडी के सभी निर्वाचन कर्मी हैं। जबकि 381 मतदान केंद्रों पर सभी महिला कर्मी हैं। चुनाव के पहले चरण में 39 आपराधिक रिकॉर्ड वाले प्रत्याशी मैदान में हैं। चुनाव के पहले चरण में कुल 12 लाख नौ हजार 439 मतदाता मतदान करेंगे। जिसमें छह लाख 28 हजार 657 महिला और 175 ट्रांसजेंडर वोट डालेंगे। पहले चरण में 1721 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।

मणिपुर की कुल 60 विधानसभा सीटों में से 38 विधानसभा सीटों के लिए पहले चरण का मतदान सोमवार 28 फरवरी को जारी है। आपको बता दें कि मणिपुर विधानसभा चुनाव दो चरणों में आयोजित होना है तथा दूसरे और अंतिम चरण का मतदान 5 मार्च को आयोजित होगा। अबतक जारी वोटिंग में 11 बजे तक कुल 27.34 प्रतिशत मतदान दर्ज हुआ है।

मणिपुर के मुख्यमंत्री और भाजपा नेता एन. बीरेन सिंह ने सोमवार को मतदान के पश्चात मीडिया से मुखातिब होते हुए कहा कि-"भाजपा एक बार फिर मणिपुर की सत्ता में आएगी। पहले चरण के मतदान में 38 सीटों में सके कम से कम 30 सीटों पर भाजपा जीत दर्ज करेगी। मणिपुर के लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पसंद करते हैं।" आपको बता दें कि मणिपुर के मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह अपनी पारंपरिक विधानसभासीट हिंगांग से चुनाव मैदान में उतरे हैं।

निम्न क्षेत्रों में हुए मतदान का प्रतिशत-

1. पूर्वी इम्फाल - 26.66 प्रतिशत

2. पश्चिमी इम्फाल - 31.60 प्रतिशत

3. बिश्नुपुर - 29.66 प्रतिशत

4. कंगपोकपी - 32.16 प्रतिशत

5. चुराचांदपुर - 16.68 प्रतिशत

Live Updates

  • 28 Feb 2022 2:52 AM GMT

    मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह ने मतदान से पहले पूजा-अर्चना की

    मणिपुर के मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह ने राजधानी इंफाल स्थित अपने आवास पर आज मतदान से पहले पूजा-अर्चना की। इस दौरान बीरेन सिंह ने कहा, 'मैं अपने निर्वाचन क्षेत्र के लोगों और सहित राज्य के मतदाताओं से अनुरोध करता हूं कि वे अपना वोट दें और संविधान द्वारा दी गई लोकतांत्रिक शक्ति का प्रयोग करें।' 

  • 28 Feb 2022 2:28 AM GMT

    मुख्यमंत्री का पहले चरण में 38 में से 30 सीट जीतने का दावा

    मणिपुर के मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह ने कहा, 'मुझे उम्मीद है कि मेरे निर्वाचन क्षेत्र के 75 प्रतिशत लोग बीजेपी और मुझे वोट देंगे। बीजेपी पहले चरण में 38 में से 30 सीटों की उम्मीद कर रही है।'

  • 28 Feb 2022 2:26 AM GMT



  • 28 Feb 2022 2:23 AM GMT

    मुख्यमंत्री बीरेन सिंह ने राजधानी इंफाल में डाला वोट

    मणिपुर विधानसभा चुनाव 2022 के पहले चरण में आज मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह ने इंफाल में मतदान किया। 

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story