×

Manipur-Election-2022-Phase-2-Voting: दूसरे चरण के मतदान के बीच मणिपुर में एक भाजपा कार्यकर्ता की मौत

Manipur-Election-2022-Phase-2-Voting: मणिपुर में दूसरे चरण का चुनाव आज। 8,47,400 मतदाता करेंगे 92 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला।

Network
Newstrack NetworkPublished By Shreya
Published on: 5 March 2022 2:04 AM GMT (Updated on: 5 March 2022 10:44 AM GMT)
Manipur-Election-2022-Phase-2-Voting-Live: मणिपुर में आज दूसरे चरण का चुनाव, 92 उम्मीदवार मैदान में
X

मतदान की प्रतीकात्मक तस्वीर (फोटो:सोशल मीडिया)

Manipur-Election-2022-Phase-2-Voting-Live: आज यानी 5 मार्च को मणिपुर के 6 चुनावी जिलों के 22 विधानसभा सीटों पर मतदार हो रहा है। दूसरे चरण में 8,47,400 मतदाताओं के जरिए 92 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला होगा। इन मतदाताओं में 4,28,968 महिलाएं, 4,18,401 पुरुष और 31 ट्रांसजेंडर शामिल हैं। बता दें कि पहले चरण का चुनाव 28 फरवरी को हुआ था, जबकि मतगणना 10 मार्च को की जाएगी।


Live Updates

  • 5 March 2022 10:43 AM GMT

    मणिपुर में भाजपा कार्यकर्ता की हुई मौत

    दूसरे चरण के मतदान के बीच एक भाजपा कार्यकर्ता की हत्या का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता एल अमुबा सिंह की हत्या कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि शनिवार सुबह यह कार्यकर्ता एक कांग्रेस कार्यकर्ता के घर पर गया था। 

  • 5 March 2022 10:01 AM GMT

    दोपहर 1 बजे तक 47.16 फीसदी वोटिंग

    मणिपुर विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में दोपहर 1 बजे तक 47.16 प्रतिशत मतदान हुआ है। 

  • 5 March 2022 7:07 AM GMT

    सुबह 11 बजे तक 28.19 फीसदी हुआ मतदान

    मणिपुर विधानसभा चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण में सुबह 11 बजे तक 28.19 फीसदी मतदान हुआ है। 

  • 5 March 2022 5:43 AM GMT

    बेरोजगारी मुख्य मुद्दा- युवा वोटर्स 

    मणिपुर में दूसरे चरण का मतदान जारी है। इस बीच Thoubal जिले के एक मतदान केंद्र पर वोट डालने के लिए मतदाताओं की लंबी लाइन देखी गई। यहां पहुंचे युवा वोटर्स का कहना है कि "बेरोजगारी मुख्य मुद्दा है। हम अधिक अवसरों के लिए मतदान कर रहे हैं।" 

  • 5 March 2022 5:09 AM GMT

    सुबह 9 बजे तक 11.40 फीसदी मतदान

    मणिपुर में दूसरे चरण का मतदान जारी है। बूथ पर मतदाताओं की लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं। इस चरण में सुबह के 9 बजे तक 11.40 फीसदी मतदान हुआ है।

  • 5 March 2022 4:14 AM GMT

    भाजपा प्रत्याशी ने कहा- 5000 मतों से जीतेंगे चुनाव

    Heirok विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी ठोकचोम राधेश्याम सिंह (Thokchom Radheshyam Singh) का मानना ​​है कि वह कम से कम 5000 मतों से चुनाव जीतेंगे। 

  • 5 March 2022 3:28 AM GMT

    दूसरे चरण के मतदान में दिखीं लंबी कतारें

    मणिपुर में आज दूसरे चरण का मतजान जारी है। लोग सुबह से ही मतदान में बढ़चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। बूथ पर लोगों की लंबी कतारें दिखाई दे रही हैं। अच्छी बात यह है कि लोग कोरोना वायरस को ध्यान में रखते हुए सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कर रहे हैं। 

  • 5 March 2022 2:39 AM GMT

    कांग्रेस नेता ओकराम इबोबी सिंह ने किया मतदान

    थौबल विधानसभा सीट से चुनाव मैदान में खड़े मणिपुर के पूर्ण मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता ओकराम इबोबी सिंह ने भी अपने मताधिकार का प्रयोग किया। उन्होंने बताया कि कुछ तकनीकी दिक्कतों की वजह से वोटिंग शुरू होने में देर हुई है। 

  • 5 March 2022 2:12 AM GMT

    पीयूष गोयल ने की मतदान करने की अपील

    आज मणिपुर में दूसरे और आखिरी चरण के मतदान में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने राज्य की जनता से मतदान में बढ़चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि मणिपुर में आज दूसरे और अंतिम चरण के चुनाव के लिए मतदान हो रहा है। मैं राज्य के लोगों से बड़ी संख्या में बाहर आने और मतदान करने का आग्रह करता हूं। विकास को समर्पित नेतृत्व और मजबूत भारत के लिए आपका वोट महत्वपूर्ण है। 


  • 5 March 2022 2:07 AM GMT

    मणिपुर के 12 मतदान केंद्रों पर दोबारा हो रहे चुनाव

    बता दें कि मणिपुर में पहले चरण यानी 28 फरवरी को हुए मतदान के दौरान हुई गड़बड़ी के कारण उनमें से 12 मतदान केंद्रों पर दोबारा चुनाव कराया जा रहा है।

Shreya

Shreya

Next Story