Manipur Election 2022: मणिपुर का चुनाव सबके लिए मिसाल, कोई शोर नहीं, न अपशब्द, झंडा फहराना, प्यार और ताली

Manipur Election 2022: मणिपुर में चुनाव प्रचार शोर और अपशब्दों से भरा हुआ नहीं है, बल्कि एक अनुष्ठान है जहां सभी राजनीतिक दल अपने झंडे फहराते हैं और उनकी पूजा करते हैं।

Krishna Chaudhary
Published on: 23 Feb 2022 9:38 AM GMT
Manipur Election 2022
X

मणिपुर चुनाव 2022 (फोटो-सोशल मीडिया)

 

Manipur Election 2022: देश के पांच राज्यों में इन दिनों विधानसभा चुनाव को लेकर सिय़ासी शोर मचा हुआ है। तीन राज्यों में चुनाव संपन्न होने के बाद अब सियासी गतिधिवियों का केंद्र बचे दो चुनावी राज्य उत्तर प्रदेश औऱ मणिपुर हो चुका है। भाजपा औऱ कांग्रेस दोनों के स्टार प्रचारक अब यहां कैंप लगाए हुए हैं। भारत की मुख्य भूमि में जिस तरह की चुनावी हलचल देखी जाती है, पूर्वोतर राज्य मणिपुर में इनका इतना शोर नहीं देखा जाता।

मणिपुर में चुनाव प्रचार शोर और अपशब्दों से भरा हुआ नहीं है, बल्कि एक अनुष्ठान है जहां सभी राजनीतिक दल अपने झंडे फहराते हैं और उनकी पूजा करते हैं। संबंधित राजनीतिक दलों के झंडे तैयार रखे जाते हैं और शुभ मुहूर्त पर अनुष्ठान शुरू होता है। सेकमाई विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार हेखम डिंगो सिंह, जो इस सीट से मौजूदा विधायक भी हैं, इसी तरह के कार्यक्रम की मेजबानी उन्होंने भी की। जिसमे मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह भी शामिल हुए थे।

भाजपा उम्मीदवार हेखम डिंगो सिंह ने बताते हैं कि सभी पार्टियों में यह रस्म होती है। यह विशेष समय महत्वपूर्ण है और ध्वज में विशेष चींटी-निर्मित मिट्टी भी है। मैं शुक्रगुजार हूं कि सीएम मेरा झंडा फहराने आए।

वे आगे बताते हैं कि यदि यह समय पर किया जाता है, तो सभी ग्रामीण भाग लेते हैं और सुनिश्चित करते हैं कि उम्मीदवार जीत जाएगा। इस तरह की अनुष्ठान में लोग उम्मीदवारों को अपना समर्थन व्यक्त करने के लिए फलों और सब्जियों की टोकरी के साथ पहुंचते हैं। इसे समर्थन की अभिव्यक्ति के तौर पर देखा जाता है।

एक स्थानीय महिला इस रस्म के बारे में कुछ इस तरह बताती हैं - यह हमारी रस्म है, हम जिस उम्मीदवार का समर्थन करते हैं, उसके लिए हम अपने खेत में जो कुछ भी खेती करते हैं, लाते हैं। हम इसे अपने उम्मीदवार को देते हैं और उम्मीदवार को दिखाते हैं कि हम उसे वोट देंगे।

इस प्रकार उग्रवाद से लंबे समय से प्रभावित रहे मणिपुर में चुनाव प्रचार देश के बाकी हिस्सों के लिए एक आदर्श है। बताते चलें कि मणिपुर में पहले चरण के लिए 28 फरवरी को वोट डाले जाएंगे। पहले चरण में 38 सीटों पर मतदान होगा। जबकि शेष 22 सीटों पर दूसरे चरण में 5 मार्च को मतदान होगा। वहीं चुनाव परिणाम 10 मार्च को अन्य राज्यों के साथ आएंगे।

Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story