Meerut News: पूर्व मंत्री हाजी याकूब के 7 आलीशान भवन समेत 31 करोड़ 70 लाख की संपत्ति होगी जब्त

Meerut News: एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने आज जानकारी देते हुए बताया कि वर्ष 2022 में थाना खरखौदा में मीट फैक्टरी के अंदर अवैध रूप से मीट की पैकेजिंग के मामले में मुकदमा पंजीकृत किया गया था।

Sushil Kumar
Published on: 20 March 2023 5:18 PM GMT
Meerut News: पूर्व मंत्री हाजी याकूब के 7 आलीशान भवन समेत 31 करोड़ 70 लाख की संपत्ति होगी जब्त
X
Haji yakub qureshi

Meerut News: पूर्व मंत्री हाजी याकूब कुरैशी पर पुलिस और प्रशासन का शिंकजा कसता जा रहा है। ताजा कार्रवाई में मेरठ पुलिस 31 करोड़ 70 लाख की संपत्ति जब्त करने की तैयारी में है।

एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने आज जानकारी देते हुए बताया कि वर्ष 2022 में थाना खरखौदा में मीट फैक्टरी के अंदर अवैध रूप से मीट की पैकेजिंग के मामले में मुकदमा पंजीकृत किया गया था। इस मामले में पुलिस द्वारा कंपनी के जो डायरेक्टर थे ,मैम्बर थे उनके खिलाफ कार्रवाई की गई थी। इसी के आधार पर एक गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की गई थी। इसमें पूर्व मंत्री हाजी याकूब पूरी संपत्ति जो कि अवैध कृत्य से प्राप्त की गई थी उसका पता करते हुए पुलिस के द्वारा लगभग 31 करोड़ 70 लाख के आसपास की संपत्ति जो अवैध कार्य से अर्जित की गई है उसकी जो रिपोर्ट है जिलाधिकारी के यहां भेजी गई थी। इसमें जिलाधिकारी के आदेश के क्रम में उसमें जो संपत्तियां है चल और अचल के रुप में उसकी कुर्की कार्रवाई का आदेश देते हुए सीओ किठौर को प्रशासक नियुक्त किया गया है।

31 करोड़ 70 लाख की संपत्ति होगी जब्त

एसएसपी के अनुसार जल्द ही जिलाधिकारी के आदेश के क्रम में कुर्की की कार्रवाई पुलिस द्वारा की जाएगी। एसएसपी ने एक सवाल के जवाब में बताया कि चिह्नित संपत्ति में जमीन और भवन दोंनो ही तौर पर संपत्तियां हैं। साथ ही साथ 32 के आसपास इनमें वाहन भी हैं जिनमें दोपहिंयां और चार पहियां वाहन शामिल हैं। कुल मिला कर 31 करोड़ 70 लाख की संपत्ति है। इनमें सात भवन ऐसे हैं जो कि इनके नाम पर ,इनके परिवार के सदस्यों के नाम पर हैं।

2022 में 17 हुए थे नामजद

31 मार्च 2022 को हाजी याकूब की फैक्ट्री पर पुलिस ने छापा मारा था। इसमें याकूब, उनकी पत्नी संजीदा बेगम, बेटे फिरोज, इमरान सहित 17 को नामजद किया गया था। नवंबर 2022 में याकूब परिवार पर गैंगस्टर का मुकदमा दर्ज किया गया था। हाजी याकूब कुरैशी के दोनों बेटे फिलहाल जमानत पर बाहर हैं।

Sushil Kumar

Sushil Kumar

Next Story